ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सहरावत हाउस अरेस्ट दो घंटे तक तैनात रहे पुलिसकर्मी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सहरावत हाउस अरेस्ट, दो घंटे तक घर पर तैनात रहे आधा दर्जन पुलिसकर्मी।
तावडू। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की तैयारी कर रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सहरावत उर्फ रज्जू को सोमवार को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सहरावत के अनुसार उनके आवास पर आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी पहुंचे और करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। इस दौरान शहर पुलिस की टीम ने उनके साथ अजीत सहरावत उर्फ बिल्ला और मांगेराम लखेरा को भी निगरानी में रखा। उन्होंने इस कार्रवाई को शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध को रोकने का प्रयास बताया। राजेश सहरावत ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के सवालों का जवाब देना और संवैधानिक जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदेह रहना हर पदाधिकारी का कर्तव्य है। ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले में उठ रहे सवालों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब जनता के मन में किसी मामले को लेकर सवाल उठते हैं तो उनका समाधान पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती पद या सत्ता से नहीं, बल्कि निष्पक्षता, विश्वास और जवाबदेही से होती है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि ज्ञानेश कुमार नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही उन्होंने पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के मामले की भी निष्पक्ष समीक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करना और अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाना नागरिकों का अधिकार है और कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और न्याय से जुड़े सवालों को शांतिपूर्ण तरीके से उठाते रहेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

करनाल के सेक्टर 14 मार्किट मे सोमवार को 15-20 युवकों ने 4-5 युवकों पर लाठी डंडो और चाकूओ…
पूरी खबर पढ़ें →
प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल.मुरूगन ने अपने पद…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नवरात्र के पावन अवसर पर नरयावली विधायक इंजीनियर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सुरखी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक…
पूरी खबर पढ़ें →
डेगाना(नागौर) डेगाना पंचायत समिति सदस्य पद के लिए आज से नामांकन शुरू, 16 सितंबर तक होंगे आवेदन पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा जिले में त्वरित पुलिस सेवा, सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।