डेगाना पंचायत समिति सदस्य पद के लिए आज से नामांकन शुरू, 16 सितंबर तक होंगे आवेदन hu

डेगाना(नागौर)
डेगाना पंचायत समिति सदस्य पद के लिए आज से नामांकन शुरू, 16 सितंबर तक होंगे आवेदन
पंचायत समिति में 23 और जिला परिषद के 4 वार्डों में होंगे चुनाव
डेगाना में 1.41 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
डेगाना एसडीएम कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया करने को लेकर बनाये 5 बूथ, 50 से अधिक कर्मचारी तैनात
डेगाना में पंचायती राज चुनावों को लेकर डेगाना क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 16 सितंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।चुनाव शाखा के अनुसार, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी कराई जाएगी।डेगाना पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 1 लाख 41 हजार 800 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 72 हजार 23 पुरुष और 69 हजार 777 महिला मतदाता शामिल हैं। क्षेत्र में कुल 46 ग्राम पंचायतें हैं। इनके अंतर्गत 406 वार्ड बताए गए हैं। वहीं, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 23 वार्ड और जिला परिषद सदस्य पद के लिए 4 वार्ड निर्धारित हैं।सरपंच-पंच और पंचायत समिति-जिला परिषद के लिए अलग-अलग मतदान केंद्र
रिटर्निंग अधिकारी जीतू कुलहरी ने बताया कि डेगाना पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के लिए 160 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए 161 मतदान बूथ निर्धारित किए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं,ताकि चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराए जा सके.चुनाव शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार निर्धारित समयावधि में अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।इसके बाद निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच और चुनाव चिह्न आवंटन सहित आगामी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।चुनाव शाखा के अनुसार, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 29 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी किए जाने की जानकारी दी गई है। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पदों के साथ सरपंच-पंच चुनावों को लेकर भी ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






