Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मतदाता सूची में नाम छूटा तो न करें इंतजार, 636 मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान शुरू* *पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ने की कवायद तेज

12 Oct 2026, 07:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

आगर-मालवा, 12 अक्टूबर। लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगर-मालवा जिले में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

जिले के सभी 636 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और अधिकाधिक पात्र मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सक्रिय रखा गया है।

*शिकायत के लिए अधिकारियों से करें संपर्क*

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर नागरिक अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिले के चार सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) अथवा दो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के समक्ष भी अपनी शिकायत रख सकते हैं।

*पात्र मतदाता न छूटे, यही प्राथमिकता*

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना ने कहा कि निर्वाचन विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। विशेष अभियान के माध्यम से पात्र नागरिकों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया जा रहा है।

निर्वाचन विभाग की अपील है कि पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। नाम दर्ज नहीं होने या किसी प्रकार की त्रुटि की स्थिति में संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचन अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें, ताकि लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजन पर हुआ मंथन
Haridwar12 Oct

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजन पर हुआ मंथन

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन…

पूरी खबर पढ़ें →
12 अक्टूबर 2026, दिन – सोमवार आचार्यकुलम् विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है यहाँ योग के प्रति विद्यार्थियों में नैसर्गिक कौशल विद्यमान है। -परमपूज्य स्वामी जी
पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया
Haridwar12 Oct

पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया

पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कर्मचारियों के हक पर देरी पड़ी भारी तो कटेगा वेतन! कलेक्टर डॉ. मीना सख्त* *समयमान-वेतनमान, डीए, एरियर से लेकर* *पेंशन-ग्रेच्युटी तक
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान | सेवा की कहानी* मिश्रित खेती से मालामाल हुए आगर के किसान, दो बीघा में सालाना दो लाख की कमाई* *मौसंबी, पपीता, हल
error: Content is protected !!