Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन* *लोड सेटिंग के नाम पर बार-बार बिजली गुल होने से जनता परेशा

12 Oct 2026, 07:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन* *लोड सेटिंग के नाम पर बार-बार बिजली गुल होने से जनता परेशा - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। जिले में अघोषित बिजली कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के लोड सेटिंग के नाम पर बार-बार बिजली बंद की जा रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी ने विभाग से नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति का असर आम नागरिकों के साथ किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों पर भी पड़ रहा है। बिना सूचना बिजली बंद होने से रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा को लेकर लोगों को बार-बार परेशानी उठानी पड़े, यह गंभीर विषय है। विभाग को समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए।

*कम बारिश से ट्रांसफार्मरों में आ रही समस्या : बिजली विभाग*

ज्ञापन के जवाब में बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष कम वर्षा होने के कारण बिजली ट्रांसफार्मरों में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिसके चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। हालांकि, कांग्रेस ने आमजन की परेशानी को देखते हुए व्यवस्था में सुधार करने और उपभोक्ताओं को राहत देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

*जयसिंह गुरासिया ने किया ज्ञापन का वाचन*

ज्ञापन का वाचन जनपद सदस्य श्री जयसिंह गुरासिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में श्री अर्जुन जी तनोडिया ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र निराकरण होना चाहिए। कांग्रेस जनता के हितों और अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

*कांग्रेस का संदेश — जनता की समस्या, कांग्रेस की लड़ाई!*

*ये रहे मौजूद*

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिनिधि नितिन गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता गुड्डु लाला, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवकरण गुर्जर, अर्जुन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन यादव, मेहरबान सिंह, महेंद्र सिंह, नितिन पालीवाल, लोकेंद्र सिंह, रईस शेख, बहादुर सिंह दायमा, पीयूष पालीवाल, रऊफ मुल्तानी, पवन कारपेंटर, अमित अजमेर, कमल जाटव, कमल यादव, दीपक गुर्जर, जयसिंह, हीरालाल यादव, अनमोल वर्मा, लालूराम मालवीय, यूसुफ हुसैन, जीतू मकवाना, इरशाद मंसूरी, जाहिद खान, शाहिद मुल्तानी, सुल्तान सिंह, प्रकाश नायक, आशिक बोरा, ओम शर्मा, शिव यादव, श्याम सिंह, विजय शर्मा, नूतन यादव, पप्पू लाला, प्रभु सिंह, विष्णु गुर्जर, दशरथ चौहान, गजेंद्र सिंह, युवराज सिंह, तुषार पांडे, शिवराज तोमर, जाकिर खान, आयुष जैन, जिब्राइल मुल्तानी, संदीप यादव, साजिद खान, आशिक अली, कमल किशोर, संजय मालवीय, जगदीश पाटीदार, चीनू जैन, सज्जन सिंह, दशरथ बना, शंकर सिंह, राजू मुल्तानी, जाकिर मुल्तानी, जमालुद्दीन, सिद्धार्थ जैन, भूपेंद्र सिंह, गुलरेज लाल, ईश्वर यादव, फैजान लाला और अहमद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

*जानकारी : राहुल मेघवाल*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजन पर हुआ मंथन
Haridwar12 Oct

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजन पर हुआ मंथन

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन…

पूरी खबर पढ़ें →
12 अक्टूबर 2026, दिन – सोमवार आचार्यकुलम् विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है यहाँ योग के प्रति विद्यार्थियों में नैसर्गिक कौशल विद्यमान है। -परमपूज्य स्वामी जी
पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया
Haridwar12 Oct

पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया

पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कर्मचारियों के हक पर देरी पड़ी भारी तो कटेगा वेतन! कलेक्टर डॉ. मीना सख्त* *समयमान-वेतनमान, डीए, एरियर से लेकर* *पेंशन-ग्रेच्युटी तक
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान | सेवा की कहानी* मिश्रित खेती से मालामाल हुए आगर के किसान, दो बीघा में सालाना दो लाख की कमाई* *मौसंबी, पपीता, हल
error: Content is protected !!