Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश जनगणना 2027 में आंकड़ों की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं! कलेक्टर डॉ. मीना ने चार्ज अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश* *जनसंख्या गणना का काम स

12 Oct 2026, 07:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश जनगणना 2027 में आंकड़ों की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं! कलेक्टर डॉ. मीना ने चार्ज अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश* *जनसंख्या गणना का काम स - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 12 अक्टूबर। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। जनसंख्या के सटीक आंकड़े ही भविष्य की योजनाओं और विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसे देखते हुए कलेक्टर एवं जिला जनगणना प्रमुख डॉ. शेर सिंह मीना ने जिले के सभी चार्ज अधिकारियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य गंभीरता से करने और निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को आगर के ई-दक्ष केंद्र में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जनसंख्या गणना के दौरान सही और सटीक आंकड़े संकलित करना बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी अधिकारी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करें और कार्य को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराएं।

*सवालों का समाधान करें मास्टर ट्रेनर*

कलेक्टर डॉ. मीना ने प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की बारीकियों को गंभीरता से समझने के निर्देश दिए। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों से कहा कि प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान किया जाए, ताकि मैदानी स्तर पर जनगणना का कार्य करते समय किसी प्रकार की समस्या न आए।

उन्होंने जिला योजना अधिकारी को प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों के लिए भोजन, स्वल्पाहार, चाय-नाश्ते और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

*भोपाल से आए प्रशिक्षकों ने समझाईं प्रक्रियाएं*

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के कार्य को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पहले दिन सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

जिला जनगणना अधिकारी डॉ. पीएस मालवीय ने बताया कि जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल से आए प्रशिक्षकों ने जनसंख्या गणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, प्रपत्रों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य में लगे अमले को तकनीकी एवं व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाना है, ताकि आगामी जनसंख्या गणना का कार्य प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

*सभी तहसीलों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल*

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की सभी तहसीलों के चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक और तकनीकी सहायकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजन पर हुआ मंथन
Haridwar12 Oct

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजन पर हुआ मंथन

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन…

पूरी खबर पढ़ें →
12 अक्टूबर 2026, दिन – सोमवार आचार्यकुलम् विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है यहाँ योग के प्रति विद्यार्थियों में नैसर्गिक कौशल विद्यमान है। -परमपूज्य स्वामी जी
पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया
Haridwar12 Oct

पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया

पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कर्मचारियों के हक पर देरी पड़ी भारी तो कटेगा वेतन! कलेक्टर डॉ. मीना सख्त* *समयमान-वेतनमान, डीए, एरियर से लेकर* *पेंशन-ग्रेच्युटी तक
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान | सेवा की कहानी* मिश्रित खेती से मालामाल हुए आगर के किसान, दो बीघा में सालाना दो लाख की कमाई* *मौसंबी, पपीता, हल
error: Content is protected !!