Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

12 अक्टूबर 2026, दिन – सोमवार आचार्यकुलम् विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है यहाँ योग के प्रति विद्यार्थियों में नैसर्गिक कौशल विद्यमान है। -परमपूज्य स्वामी जी

12 Oct 2026, 07:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
12 अक्टूबर 2026, दिन – सोमवार आचार्यकुलम् विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है यहाँ योग के प्रति विद्यार्थियों में नैसर्गिक कौशल विद्यमान है। -परमपूज्य स्वामी जी - HARIDWAR, उत्तराखंड

प्रेस विज्ञप्ति

12 अक्टूबर 2026, दिन – सोमवार

आचार्यकुलम् विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है यहाँ योग के प्रति विद्यार्थियों में नैसर्गिक कौशल विद्यमान है। -परमपूज्य स्वामी जी

पतंजलि योग के माध्यम से विद्यार्थियों का भविष्य संवारने हेतु कृत संकल्पित है।
-परमश्रद्धेय आचार्य श्री

परमपूज्य स्वामी रामदेव जी व परमश्रद्धेय आचार्यश्री बालकृष्ण जी द्वारा स्थापित आवासीय शिक्षण संस्थान आचार्यकुलम्
में आज जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता में सर्वाधिक मेडल अर्जित करने पर हर्षोल्लास का वातावरण रहा।

उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय छठी हरिद्वार जनपद योगासन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 से 11 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुकुल कांगड़ी संस्कृत महाविद्यालय, कनखल, हरिद्वार में किया गया। इसका उद्घाटन समारोह दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को हुआ, जिसमें योगासन भारत के महा-सचिव डॉ. जयदीप आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने 2036 में भारत में होने वाले ओलंपिक खेलों में योगासन भारत के शामिल होने की संभावनाओं से अवगत कराया तथा योगासन के क्षेत्र में अपना भविष्य उज्ज्वल करने के लिए छोटे-छोटे बालक-बालिकाओं को अभी से ओलंपिक खेलों में योग में अधिक से अधिक पदक कैसे लाएँ, इस विषय में अवगत कराया।

प्रतियोगिता में जनपद के 150 बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने योग कौशल का प्रदर्शन करते हुए राज्य टीम में अपना स्थान बनाया।

इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-18 और 18 से 55 आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें आचार्यकुलम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 व 18 आयु वर्ग के रिदमिक युगल योगासन मुकाबले में अथर्व सिंह नेगी, यथार्थ शाह, अविशी अवि, प्रारंभिका मिश्रा तथा गोपाल सिंह, नील नितिन मुकेश स्वर्ण व तनिष्का अग्रवाल और यति यश्वी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। आर्टिस्टिक युगल योगासन में अविशी अवि, प्रारंभिका मिश्रा, यशोदा देवी, अनाया पंडित, सर्विल मोरेश्वर डोगरे, अमृत सिन्हा तथा दक्ष मलिक, गोपाल सिंह को स्वर्ण प्रतिष्ठा यादव, अथर्व सिंह नेगी, यथार्थ शाह, तनिष्का अग्रवाल को रजत तथा सानवी व अनुष्का पांडेय ने कांस्य पदक जीता।
ट्रेडिशनल एकल मुक़ाबले में अथर्व सिंह नेगी, गोपाल सिंह व तनिष्का अग्रवाल स्वर्ण अमृत सिन्हा, प्रारंभिका मिश्रा, दक्ष मलिक व त्रिशा ने कांस्य पदक जीता।आर्टिस्टिक एकल योगासन मुक़ाबले में गोपाल सिंह और यथार्थ शाह स्वर्ण निवेदिता बिष्ट, नील नितिन मुकेश व सर्विल मोरेश्वर ने रजत पदक प्राप्त किया।

आचार्यकुलम् की परमादरणीया उपाध्यक्षा डॉ० ऋतंभरा शास्त्री 'बहन जी' सहित प्राचार्या श्रीमती स्वाति मुंशी जी ने विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान किया तथा विशेष योगाचार्य श्री उदयवीर दादाजी का आभार जताया।
इस पावन अवसर पर पतंजलि कैरियर अकादमी के प्रमुख श्री प्रदीप जी, आचार्यकुलम् के उप-प्राचार्य श्री तापस कुमार बेरा जी, समन्वयिका श्रीमती दीपा जी, क्रीड़ाध्यक्ष व मुख्य छात्रपाल श्री अमित दानी जी सहित सभी आचार्यवृंद, कर्मचारीगण व योग प्रेमी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजन पर हुआ मंथन
Haridwar12 Oct

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजन पर हुआ मंथन

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन…

पूरी खबर पढ़ें →
पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया
Haridwar12 Oct

पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया

पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कर्मचारियों के हक पर देरी पड़ी भारी तो कटेगा वेतन! कलेक्टर डॉ. मीना सख्त* *समयमान-वेतनमान, डीए, एरियर से लेकर* *पेंशन-ग्रेच्युटी तक
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान | सेवा की कहानी* मिश्रित खेती से मालामाल हुए आगर के किसान, दो बीघा में सालाना दो लाख की कमाई* *मौसंबी, पपीता, हल
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश जनगणना 2027 में आंकड़ों की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं! कलेक्टर डॉ. मीना ने चार्ज अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश* *जनसंख्या गणना का काम स
error: Content is protected !!