बीना रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स: भूमि अधिग्रहण के लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड बीना रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के प्रवेश-निर्गत द्वार हेतु आपसी सहमति से क्रय नीति के तहत किए जा रहे भूमि अधिग्रहण कार्यों की कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान परियोजना से प्रभावित विभिन्न ग्रामों की भूमि अधिग्रहण, अवार्ड पारित करने, रजिस्ट्री स्थिति तथा लंबित प्रकरणों पर बिंदुवार चर्चा की गई।
बीना रिफाइनरी हेतु स्वीकृत कुल भूमि के सापेक्ष विभिन्न ग्रामों (जैसे आगासोद, बिल्धई बुजुर्ग, बेरखेड़ी टांडा आदि) में अवार्ड आदेश जारी किए जा चुके हैं। अवशेष रकबे पर अवार्ड आदेश पारित करने और वितरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
शासकीय भूमि के अंतरण और आवंटन हेतु जिला स्तरीय शासकीय भूमि आवंटन समिति तथा नजूल निवर्तन समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों को त्वरित रूप से निराकृत करने की बात कही गई। जिन कृषकों की भूमि हेतु सहमति प्राप्त हो चुकी है या मुआवजा राशि का आकलन हो चुका है, उनके सम्बितरण आदेश जारी कर रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया।
बैठक में बताया गया कि कुछ खसरों में भू-धारकों की मृत्यु, नामांतरण, नाबालिग वारिस, तथा बैंक खाता या पहचान दस्तावेजों (जैसे पैन/आधार आदि) की अनुपलब्धता या नाम संशोधन के कारण रजिस्ट्री लंबित है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन व्यावहारिक व तकनीकी बाधाओं का समाधान कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शेष बचे सभी प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए, ताकि बीना रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के प्रवेश-निर्गत मार्ग निर्माण का कार्य बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाथरस सिकंदराराऊ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को महानवमी का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में…
पूरी खबर पढ़ें →
*मैहर त्रिकूट पर्वत पर विराजमान विश्वप्रसिद्ध मां शारदा देवी के शारदीय नवरात्रि मेले का समापन श्रद्धा आस्था और…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंद्राराऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हाथरस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगर के…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध आजमगढ़। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
सनातन धर्म के माध्यम से लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से बागेश्वर धाम सरकार 23 अक्टूबर को…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर / मध्य प्रदेश में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।