Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Korba

कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पुस्तक ‘99 से 100 डिग्री तक’ का विमोचन

13 Oct 2026, 10:10 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पुस्तक ‘99 से 100 डिग्री तक’ का विमोचन - कोरबा, छत्तीसगढ़

राजनांदगांव/कोरबा। बालको, कोरबा निवासी लेखक रूपेश श्रीवास्तव की प्रेरणादायी पुस्तक ‘99 से 100 डिग्री तक’ का विमोचन छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर कोहड़िया, कोरबा स्थित मंत्री जी के निवास कार्यालय में लेखक रूपेश श्रीवास्तव ने उनसे सौजन्य भेंट की। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी उपस्थित रहीं।

पुस्तक ‘99 से 100 डिग्री तक’ सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों के महत्व को रेखांकित करती है। पुस्तक के माध्यम से पाठकों को यह संदेश दिया गया है कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण, धैर्य और लगातार प्रयास करना आवश्यक है।

लेखक रूपेश श्रीवास्तव के अनुसार, सफलता किसी एक बड़े प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि छोटे-छोटे प्रयासों को निरंतर जारी रखने से प्राप्त होती है। पुस्तक पाठकों को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने, चुनौतियों का सामना करने और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

इस अवसर पर लेखक श्रीवास्तव ने मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनसे आत्मीय भेंट करना तथा उनके करकमलों से अपनी पुस्तक का विमोचन होना उनके लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने मंत्री जी के स्नेह, प्रोत्साहन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति के लिए भी आभार व्यक्त किया।

रूपेश श्रीवास्तव निजी क्षेत्र में डेटा एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। अपने पेशेवर दायित्वों के साथ-साथ लेखन के प्रति उनकी रुचि उन्हें प्रेरणादायी साहित्य सृजन के लिए प्रोत्साहित करती है। उनकी पुस्तक का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच का प्रसार करना तथा लोगों को अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आज विपिन कुमार पाठक ने अपने पैतृक गाँव ओदार, वाराणसी स्थित माँ राधिका इंटर कॉलेज में इंडोर स्पोर्ट स्टेडियम के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया
Mahrajganj18 Oct

आज विपिन कुमार पाठक ने अपने पैतृक गाँव ओदार, वाराणसी स्थित माँ राधिका इंटर कॉलेज में इंडोर स्पोर्ट स्टेडियम के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया

ओदार/वाराणसी उत्तर प्रदेश आज विपिन कुमार पाठक ने अपने पैतृक गाँव ओदार, वाराणसी स्थित माँ राधिका इंटर कॉलेज…

पूरी खबर पढ़ें →
घोष की गूंज के बीच निकला संघ का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत खानपुर में विजयादशमी उत्सव के साथ संघ के शताब्दी वर्ष का समापन
Jhalawar18 Oct

घोष की गूंज के बीच निकला संघ का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत खानपुर में विजयादशमी उत्सव के साथ संघ के शताब्दी वर्ष का समापन

खानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर रविवार को खानपुर नगर में विजयादशमी उत्सव…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएम हेल्पलाइन में दूसरे व्यक्ति का प्रकरण दर्ज कर किया स्पेशल क्लोज, शिकायत के निराकरण पर उठे सवाल
Gariyaband18 Oct

सीएम हेल्पलाइन में दूसरे व्यक्ति का प्रकरण दर्ज कर किया स्पेशल क्लोज, शिकायत के निराकरण पर उठे सवाल

नक्शा सुधार के लिए भटक रहा आवेदक, हल्का पटवारी पर स्थल जांच नहीं करने और गलत प्रतिवेदन देने…

मनीष कौशिक के आयोजन में ,ग्राम निपनिया में ,भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ माता जगराता, गायक संतोष यादव के भजनों से गूंजा पंडाल
Bilaspur18 Oct

मनीष कौशिक के आयोजन में ,ग्राम निपनिया में ,भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ माता जगराता, गायक संतोष यादव के भजनों से गूंजा पंडाल

निपनिया - ग्राम निपनिया में माता रानी के जगराता कार्यक्रम का आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!