लोलकी देवी धाम परिसर में रामायण सीरियल का उद्घाटन, दीपक प्रताप देव ने दिया मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों पर चलने का संदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सगमा (गढ़वा)। प्रखंड अंतर्गत लोलकी गांव स्थित जय मां दुर्गा पूजा समिति, लोलकी के देवी धाम परिसर में सोमवार को रामायण सीरियल का उद्घाटन किया गया। समाजसेवी सह भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी दीपक प्रताप देव ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि दीपक प्रताप देव को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उत्साह का माहौल रहा और समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने आयोजन में भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक प्रताप देव ने कहा कि रामायण सीरियल के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और मर्यादा से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान श्रीराम के बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, आपसी सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से रामायण देखकर उससे मिलने वाली सीख को अपने जीवन में अपनाने तथा बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने की अपील की।
इस दौरान दीपक प्रताप देव ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्येक गांव में सड़क निर्माण कराने और चापाकल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यदि वह चुनाव से पहले अपना वादा पूरा नहीं कर पाए, तो विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन नहीं करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर उन्हें याद करें, वह हरसंभव सहयोग करने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान दीपक प्रताप देव ने जय मां दुर्गा पूजा समिति को सहयोग राशि भी प्रदान की। उनके इस दौरे के दौरान धार्मिक आयोजन के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
मौके पर समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार, कोषाध्यक्ष सोनू पांडे, उपसचिव आलोक कुमार, अजीत कुमार यादव, धनेश्वर यादव, बिनोद परहिया, मुखदेव कुमार, राजू कुमार, चंदन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsजावरा-- जिले के जावरा से मात्र 3 किलोमीटर दूर जय सिद्ध वीर पीठ बालाजी हनुमान मंदिर गाँव बोरदा…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली 19अकटुबंर। जोधपुर गौतम सभा के चुनाव संपन्न हुये।जिसमे गौतम सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेश कुमार जी जाजडा,(र्निविरोध निर्वाचित)उपाध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
निपनिया (बिल्हा)। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन सिद्धिविनायक दुर्गा उत्सव समिति एवं मनीष कौशिक युवा मित्र मंडली, निपनिया-बिल्हा…
पूरी खबर पढ़ें →
रामलीला मंच पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल : रामलीला कमेटी ने युवा नेता शाहीन शम्स को भेंट की…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के नालंदा में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।