कांठ: मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्रा गोशिया बनी एक दिन की प्रधानाध्यापक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं निर्णय लेने की भावना विकसित करने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय चेतरामपुर, विकास खंड छजलैट में कक्षा पांच की छात्रा गोशिया को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया।
एक दिन की प्रधानाध्यापक की भूमिका में छात्रा गोशिया ने विद्यालय की शैक्षिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा विद्यालय संचालन की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अनुशासन, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्रा को विद्यालय प्रबंधन, शिक्षण व्यवस्था तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता एवं आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें भविष्य में जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ छजलैट के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने मिशन शक्ति के इस प्रयास को बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम से छात्रा गोशिया सहित अन्य छात्राओं में भी उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उन्नाव ब्रेकिंग: तेज तर्रार एसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव का अपराधियों पर शिकंजा, जुआ-सट्टा-गांजा पर जीरो टॉलरेंस जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में मिशन शक्ति अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर की कक्षा सात की दिव्यांग छात्रा तनु…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के नए उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू और अधिवक्ताओं के बीच मंगलवार को तहसील सभागार में परिचय बैठक हुई।…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर स्थित उपमंडी समिति में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत आयोजित की गई। इसमें…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंचाई खंड मुरादाबाद की मासिक बैठक मंगलवार को मंडल कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर में शारदीय नवरात्र के क्रम में तीसरे दिन माता की पूजा-अर्चना के साथ प्रतिवर्ष निकलने वाली…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।