Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

गाजीपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव: भांवरकोल में क्रिकेट खेलकर लौट रहे दो युवकों को सरेआम मारी गोली, हालत नाजुक

14 Oct 2026, 11:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाजीपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव: भांवरकोल में क्रिकेट खेलकर लौट रहे दो युवकों को सरेआम मारी गोली, हालत नाजुक - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर

​भांवरकोल (गाजीपुर):
जिले के मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भांवरकोल थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। जसदेवपुर मोड़ के पास पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे हमलावरों ने क्रिकेट खेलकर लौट रहे दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। सरेआम हुई इस वारदात में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
​मैच खेलकर घर लौटते समय रास्ते में घेरा
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखदेहरा गांव निवासी राघवेश सिंह यादव (35 वर्ष, पुत्र विजय शंकर सिंह यादव) और पंकज सिंह यादव (25 वर्ष, पुत्र राजमोहन यादव) अन्य साथियों के साथ क्रिकेट खेलकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे जसदेवपुर मोड़ के पास पहुंचे, पूर्व से घात लगाकर बैठे हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और देखते ही देखते ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुई फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई। हमलावरों की गोलीबारी में राघवेश यादव के पैर और कान के पास गोली लगी, जबकि पंकज यादव के दाहिने सीने में गोली धंस गई। दोनों युवक वहीं सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
​सर्वेश राय उर्फ सिट्टू और आशुतोष उर्फ बिट्टू पर नामजद प्राथमिकी
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार पंकज की छाती में गोली फंसे होने के कारण उनकी हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।
​पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर भांवरकोल पुलिस ने मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले में मुख्य अभियुक्त के रूप में सर्वेश राय उर्फ सिट्टू और आशुतोष उर्फ बिट्टू समेत अन्य सहयोगियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में इस खूनी संघर्ष के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
​दो महीने के भीतर दूसरी बड़ी वारदात, ग्रामीणों में आक्रोश
​भांवरकोल थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध चरम पर पहुंच चुका है। लगभग दो माह पूर्व ही बीरपुर निवासी 17 वर्षीय युवक श्रीकांत यादव की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। उस मामले की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब जसदेवपुर मोड़ पर दो युवकों को सरेआम गोली मार दी गई।
​लगातार हो रही वारदातों के चलते स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने गाजीपुर जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। जनप्रतिनिधियों ने घटना की तीखी निंदा करते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि उन्हें सरेराह गोली चलाने में कोई हिचक नहीं रह गई है। प्रशासन से मांग की गई है कि आरोपियों पर कठोरतम धाराओं के तहत कार्रवाई कर तत्काल सलाखों के पीछे भेजा जाए।
​पुलिस बल तैनात, आरोपियों की तलाश में छापेमारी
​वारदात की सूचना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। गांव और आसपास के संवेदनशील इलाकों में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
​"पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर फायरिंग की घटना संज्ञान में आई है। तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।"
— पुलिस प्रशासन, गाजीपुर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हनुमान जी ने पंचवटी में मचाया उत्पात, लंका दहन की लीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
Shamli19 Oct

हनुमान जी ने पंचवटी में मचाया उत्पात, लंका दहन की लीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Shamli19 Oct

हनुमान जी ने पंचवटी में मचाया उत्पात, लंका दहन की लीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya19 Oct

*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त*

*अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अयोध्या…

पूरी खबर पढ़ें →
भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष बने चौधरी ऋषिपाल सिंह
Moradabad18 Oct

भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष बने चौधरी ऋषिपाल सिंह

तहसील कांठ क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!