डीआईजी एस. चनप्पा ने महराजगंज के प्रसिद्ध शाक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर और फरेंदा कस्बे का किया भ्रमण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महराजगंज:- डीआईजी एस. चनप्पा ने लेहड़ा देवी मंदिर और फरेंदा कस्बे का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
फरेन्दा/महराजगंज।
शारदीय नवरात्र और दुर्गापूजा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार शाम गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने महराजगंज के प्रसिद्ध शाक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर और फरेंदा कस्बे का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा का दर्शन-पूजन किया और मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की।
इसके बाद फरेंदा कस्बे में पैदल गश्त कर पुलिस की सक्रियता परखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नवरात्र और दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है।
इसी क्रम में डीआईजी एस. चनप्पा ने मां लेहड़ा देवी मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखने और मेला क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया।
इसके बाद डीआईजी ने फरेंदा कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाने और त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
डीआईजी के निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज और क्षेत्राधिकारी फरेंदा सहित संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsजावरा-- जिले के जावरा से मात्र 3 किलोमीटर दूर जय सिद्ध वीर पीठ बालाजी हनुमान मंदिर गाँव बोरदा…
पूरी खबर पढ़ें →
निपनिया (बिल्हा)। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन सिद्धिविनायक दुर्गा उत्सव समिति एवं मनीष कौशिक युवा मित्र मंडली, निपनिया-बिल्हा…
पूरी खबर पढ़ें →
रामलीला मंच पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल : रामलीला कमेटी ने युवा नेता शाहीन शम्स को भेंट की…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।