Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

तावडू शहर थाना पुलिस की सहारनीय पहल, 1 घंटे में बिछड़े 4 वर्षीय मासूम बच्चे को परिजनों से मिलाया

14 Oct 2026, 02:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तावडू शहर थाना पुलिस की सहारनीय पहल, 1 घंटे में बिछड़े 4 वर्षीय मासूम बच्चे को परिजनों से मिलाया - नूँह, हरियाणा

तावडू शहर थाना पुलिस की सराहनीय पहल, 1 घंटे में बिछड़े 4 वर्षीय मासूम बच्चे को परिजनों से मिलाया ‌।

नूंह । शहर थाना तावडू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को परिवार से बिछड़े 4-5 वर्षीय मासूम बच्चे को महज एक घंटे में उसके परिजनों से मिला दिया । नूंह पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है और परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।
पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर विजय चौक तावडू पर एक व्यक्ति को एक छोटा बच्चा लावारिस अवस्था में मिला, जो अपने परिजनों से बिछड़ गया था । व्यक्ति बच्चे को तुरंत थाना शहर तावडू ले आया। पुलिस ने बच्चे से प्यार से पूछताछ की और उसकी पहचान के लिए कार्रवाई शुरू की।
पुलिस द्वारा पूछने पर बच्चे का नाम कार्तिक पुत्र चंद्रभान और माता रेखा देवी के रूप में हुई। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में विजय चौक तावडू के पास किराए पर रहता है । पुलिस ने स्थानीय लोगों और समाजसेवियों की मदद से बच्चे के परिजनों का पता लगाया और एक घंटे के भीतर ही बच्चे को सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया।
परिवार से मिलते ही बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। परिजनों ने तावडू शहर थाना पुलिस की तत्परता के लिए धन्यवाद दिया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उमरिया जिले के घुनघुटी मोर्चा फाटक के पास सड़क हादसा, ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी कार
Umaria23 Oct

उमरिया जिले के घुनघुटी मोर्चा फाटक के पास सड़क हादसा, ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी कार

Writing उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट उमरिया, घुनघुटी। घुनघुटी क्षेत्र में मोर्चा फाटक के पास लगभग…

पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी पुलिस का ‘साइबर सुरक्षा माह’ अभियान लगातार जारी -व्हाट्सएप हैकिंग और ‘अकाउंट टेकओवर’ के खिलाफ थाना रोहड़ाई पुलिस ने 150 विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Indore23 Oct

शव के टुकड़े बिखरे, इनमें दो भाई और मौसेरी बहन; चक्काजाम के कारण बस नहीं आई थी |

धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन बच्चों…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता जी तथा हमारे समधी जी के आकस्मिक निधन समाचार अत्यंत दुखद,
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता जी तथा हमारे समधी जी के आकस्मिक निधन समाचार अत्यंत दुखद,
*हरियाणा मे बैल्क डे और बैल्क नाईट का खेल आम जनता के साथ यह भाजपा सरकार खेल रही है। पुरे प्रदेश मे बिजली के लिए हाहाकार मचा है*
error: Content is protected !!