दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे में धूम्रपान व तंबाकू बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
14 अक्टूबर 2026
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत धनबाद जिला अंतर्गत सभी दुर्गा पूजा पंडाल परिसरों को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित किया गया है।
इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे में धूम्रपान अथवा किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों के सेवन एवं बिक्री पर 'कोटपा 2003' की धारा-4 के तहत पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।
कहा कि यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो संबंधित थाना द्वारा कोटपा 2003 की धारा-4 के तहत कार्रवाई करते हुए ₹1000 तक का अर्थदंड लगाया जा सकता है।
साथ में सभी पूजा पंडालों की कमेटियों/समितियों के सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित दायरे के भीतर तंबाकू का सेवन अथवा बिक्री न होने दें। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है, तो तुरंत संबंधित थाना को सूचित करें।
इसके अतिरिक्त 'तंबाकू मुक्त युवा अभियान' के तहत तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए सभी पूजा समितियां अपने परिसर में गैर-धूम्रपान क्षेत्र/तंबाकू मुक्त परिसर से संबंधित पोस्टर, बैनर तथा टोल-फ्री नंबर 1800-11-2356 का अनिवार्य रूप से प्रदर्शन सुनिश्चित करेंगी।
जिला प्रशासन ने आमजनमानस से अपील की है कि वे उक्त कानून का कड़ाई से अनुपालन करें और सभी पूजा पंडालों को तंबाकू मुक्त एवं स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsडबरा जिला ग्वालियर डबरा नगरपालिका के पार्षद अध्यक्ष सीएमओ की तानाशाही डबरा की स्वचचता की दुश्मन बन गयी
पूरी खबर पढ़ें →
99 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए 138 नाम निर्देशन पत्र, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन पाली 14…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ। देशभर में सनसनी फैलाने वाले मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। बांसी विधानसभा क्षेत्र से डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र जाते समय रास्ते में दो बाइकों की आपस में टक्कर…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के नेता कमाल खान ने आज विद्युत वितरण निगम, बांसी के अधिशासी अभियंता से मुलाकात…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।