Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

99 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए 138 नाम निर्देशन पत्र, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन पाली 14 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली पंचायत समिति क्षेत्र में द्वितीय चरण

15 Oct 2026, 02:46 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
99 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए 138 नाम निर्देशन पत्र, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन पाली 14 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली पंचायत समिति क्षेत्र में द्वितीय चरण - PALI, राजस्थान

99 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए 138 नाम निर्देशन पत्र, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन

पाली 14 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली पंचायत समिति क्षेत्र में द्वितीय चरण के मतदान को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को पंचायत समिति परिसर में नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने और जमा करवाने को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। बुधवार तक 99 व्यक्तियों को कुल 138 नाम निर्देशन पत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 14 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन -रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए बुधवार तक 99 व्यक्तियों को कुल 138 नाम निर्देशन पत्र वितरित किए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नामांकन पत्र प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। नाम निर्देशन पत्र राजकीय अवकाशों को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा करवा सकेंगे। अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।
विभिन्न वार्डों से अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए नामांकन -रिटर्निंग अधिकारी राणावत के अनुसार बुधवार को पंचायत समिति सदस्य पद के लिए विभिन्न वार्डों से अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इनमें वार्ड संख्या 11 से गवरी, वार्ड संख्या 13 से रेखा, वार्ड संख्या 8 से सविता, वार्ड संख्या 4 से भूपेन्द्र परिहार, वार्ड संख्या 8 से रेखा, वार्ड संख्या 14 से केसी देवी, वार्ड संख्या 15 से दुर्गेश कंवर, वार्ड संख्या 7 से ताराराम, वार्ड संख्या 16 से प्रेमलता, वार्ड संख्या 12 से कंचन तथा वार्ड संख्या 13 से रीतिका सागर शामिल हैं।
चुनाव शाखा के कार्मिक तैयारियों में जुटे -पंचायती राज चुनाव को लेकर पंचायत समिति परिसर में नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपादित करने के लिए चुनाव शाखा के कार्मिक व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र उपलब्ध करवाने, नामांकन पत्र प्राप्त करने तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपादित किया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षु आरएएस अंकिता पाराशर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, लक्ष्मण कुमावत, अभिषेक चर्तुवेदी,युजवेन्द्र खेमलानी, जयपाल सिंह, ताराचंद सेजू, मीठालाल चांवरिया, शाहिल जोशी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

303 हिंदू, 64 बौद्ध और 45 मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधे नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान देकर…

पूरी खबर पढ़ें →
हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है
Siddharthnagar15 Oct

हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…

पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांडः मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा
Siddharthnagar15 Oct

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांडः मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा

मेरठ। देशभर में सनसनी फैलाने वाले मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः सड़क हादसे में घायलों की मदद के लिए सांसद जगदंबिका पाल ने रुकवाई गाड़ी, SHO बांसी को दिए निर्देश
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगरः सड़क हादसे में घायलों की मदद के लिए सांसद जगदंबिका पाल ने रुकवाई गाड़ी, SHO बांसी को दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर। बांसी विधानसभा क्षेत्र से डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र जाते समय रास्ते में दो बाइकों की आपस में टक्कर…

पूरी खबर पढ़ें →
बांसी में बिजली की समस्याओं को लेकर सपा नेता कमाल खान ने अधिशासी अभियंता से की मुलाकात
Siddharthnagar15 Oct

बांसी में बिजली की समस्याओं को लेकर सपा नेता कमाल खान ने अधिशासी अभियंता से की मुलाकात

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के नेता कमाल खान ने आज विद्युत वितरण निगम, बांसी के अधिशासी अभियंता से मुलाकात…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!