सिद्धार्थनगर में 3 बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचने की थी तैयारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी लोहटी की विशेष गश्ती टीम ने तीन बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है।
एसएसबी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को सीमा स्तंभ संख्या 562 से करीब 40 मीटर भारत की ओर गश्त के दौरान साइकिल पर खाद ले जा रहे एक व्यक्ति को रोका गया। गश्ती दल को देखकर वह साइकिल छोड़कर भागने लगा, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान झगडू (57), पुत्र हरखे, निवासी बनचौरा, थाना शोहरतगढ़, जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। एसएसबी के मुताबिक, वह चंदई गांव से तीन बोरी यूरिया खाद नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचने के लिए ले जा रहा था। खाद से संबंधित वैध कागजात नहीं मिलने पर तीनों बोरियों और साइकिल को जब्त कर लिया गया।
एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई के लिए पकड़े गए व्यक्ति और जब्त सामान को सीमा शुल्क विभाग, बढ़नी के सुपुर्द कर दिया। वाहिनी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
✍️ रिपोर्टर, कृष्ण कुमार गुप्ता सिद्धार्थनगर
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

303 हिंदू, 64 बौद्ध और 45 मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधे नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान देकर…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा बनगवा में हुए दर्दनाक हादसे में तीन युवाओं की आकस्मिक…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ। देशभर में सनसनी फैलाने वाले मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया…
पूरी खबर पढ़ें →
सुमन पांडेय के पिता राधेश्याम पांडेय किसान थे। किसान परिवार से आने वाली सुमन ने अपनी मेहनत और…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। बांसी विधानसभा क्षेत्र से डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र जाते समय रास्ते में दो बाइकों की आपस में टक्कर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।