त्योहारों के मद्देनजर सरायढेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 14 अक्टूबर 2026
आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार तथा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. राजा कुमार के मार्गदर्शन में आज खाद्य सुरक्षा विभाग, धनबाद द्वारा सरायढेला क्षेत्र में सघन खाद्य सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बड़े रेस्टोरेंट एवं प्रतिष्ठानों, जिनमें बर्गर किंग, मैकडॉनल्ड्स, डोमिनोज, सोनोटेल होटल, वॉव! मोमो तथा अन्य खाद्य प्रतिष्ठान शामिल थे, के साथ-साथ क्षेत्र की छोटी दुकानों एवं सड़क किनारे खाद्य सामग्री बेचने वाले विक्रेताओं की भी जांच की गई।
जांच के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों की रसोई, खाद्य पदार्थों की तैयारी, रखरखाव, स्वच्छता एवं साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया गया। कई स्थानों पर खाद्य पदार्थों के अस्वच्छ तरीके से रखरखाव एवं तैयारी तथा स्वच्छता संबंधी कमियां पाई गईं। इस क्रम में चंपारण मीट हाउस सहित संबंधित प्रतिष्ठानों को अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों के रखरखाव एवं तैयारी के संबंध में नोटिस दिया गया। सरायढेला क्षेत्र के सड़क किनारे खाद्य सामग्री बेचने वाले विक्रेताओं को भी खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पालन करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं इसके अंतर्गत लागू नियमों और विनियमों के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इस अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विजया परमार, चंदन कुमार शॉ, जैस्मीन केरकेट्टा, नैना नायक एवं चंद्रदेव गंजू शामिल रहे। जांच के दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी (MFTL) की टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच कर उनकी गुणवत्ता का आकलन करने तथा मिलावट की आशंका वाले खाद्य पदार्थों की पहचान करने में सहयोग किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsडबरा जिला ग्वालियर डबरा नगरपालिका के पार्षद अध्यक्ष सीएमओ की तानाशाही डबरा की स्वचचता की दुश्मन बन गयी
पूरी खबर पढ़ें →
99 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए 138 नाम निर्देशन पत्र, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन पाली 14…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ। देशभर में सनसनी फैलाने वाले मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। बांसी विधानसभा क्षेत्र से डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र जाते समय रास्ते में दो बाइकों की आपस में टक्कर…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के नेता कमाल खान ने आज विद्युत वितरण निगम, बांसी के अधिशासी अभियंता से मुलाकात…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।