शिक्षा और चिकित्सा के बजारी करण के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन

कटनी
शहर में बेहतर उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर मांग को लेकर कटनी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया ।काले झंडे और मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर निकले छात्र एवं नागरिकों ने पीपीपी मॉडल पर संचालित मेडिकल कॉलेज का विरोध करते हुए कटनी में पूर्ण सरकारी मेडिकल कॉलेज, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और सरकारी लॉ कॉलेज खोलने की मांग उठाई। मार्च में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए और छात्रों की मांगों केसमर्थन में सहभागिता की।
रेल्वे स्टेशन से प्रारंभ कर सुभाष चौक पहुंचे, जहां दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में जान गंवाने वाले कटनी निवासी छात्र अक्षत यादव और इंदौर में पढ़ाई कर रहीं अर्चना जार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अर्चना जार का सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हुआ था। दोनों घटनाओं ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और अपने शहर में बेहतर शिक्षा सुविधाओं की उपलब्धता से जुड़े सवालों को फिर सामने ला दिया।साथ ही बाहर पढ़ने की मजबूरी पर उठाए सवाल उठाते हुए कटनी में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के पर्याप्त संस्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है
। इससे उन्हें आर्थिक, आवासीय और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कमेटी ने मांग की कि विद्यार्थियों को अपने ही शहर में बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए अनावश्यक रूप से बाहर जाने की मजबूरी न हो।
पीपीपी मॉडल मेडिकल कॉलेज के खिलाफ में भी नारेबाजी की गई ।
सुभाष चौक से गांधी द्वार, झंडा बाजार और आजाद चौक पहुंची। प्रदर्शनकारियों द्वारा पीपीपी मॉडल मेडिकल कॉलेज के विरोध में नारेबाजी करते हुए ,पोस्टरों के माध्यम से कटनी के जेन-जी और जेन-अल्फा तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया कि शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं को बाजार आधारित व्यवस्था के बजाय आम नागरिकों की पहुंच में लाया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने पूर्ण सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को अपनी प्रमुख मांग बताया।
साथ ही तीन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
कटनी एक्शन कमेटी द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तीन प्रमुख मांगों पर ध्यान आकर्षित कराया।
1,,कटनी में पूर्ण सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना, 2,,सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज
3, सरकारी लॉ कॉलेज शुरू करना
कमेटी ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
जिसमें लगभग सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने समर्थन में सहभागिता की
समाज पार्टी, कांग्रेस, भीम आर्मी, ओबीसी महासभा, ब्राह्मण महासभा, करणी सेना और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता एवं प्रतिनिधि भी जुड़ते गए। विभिन्न संगठनों की भागीदारी के साथ प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद किया
कटनी एक्शन कमेटी द्वारा सरकारी शिक्षण संस्थानों और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को लेकर चल रही मुहिम का हिस्सा रही। देखना अब ये है इन मांगों पर प्रशासन और संबंधित शासन स्तर से क्या पहल की जाती है।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






