Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

स्लीमना बाद अब बनेगा हरिदास पुर संत हरिदास महराज तपोभूमि को मिलेगी नई पहचान

15 Oct 2026, 05:27 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्लीमना बाद अब बनेगा हरिदास पुर संत हरिदास महराज तपोभूमि को मिलेगी नई पहचान - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
कटनी जिले के स्लीमनाबाद को अब हरिदासपुर के नाम से नई पहचान दिलाने की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। संत हरिदास जी महाराज की तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध इस स्थान का नाम बदलने की मांग पर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार नाम परिवर्तन से संबंधित 14 बिंदुओं की जानकारी संकलित कर बुधवार को आयुक्त, भू-संसाधन प्रबंधन को भेज दी गई है। अब शासन स्तर पर प्रस्ताव की समीक्षा के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम सभा में पारित हुआ था प्रस्ताव
स्लीमनाबाद का नाम हरिदासपुर करने का प्रस्ताव ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद की ग्राम सभा में पारित किया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों से आवश्यक जानकारी और प्रतिवेदन प्राप्त किए।

इनमें एसडीएम बहोरीबंद, तहसीलदार स्लीमनाबाद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बहोरीबंद, स्टेशन प्रबंधक स्लीमनाबाद तथा प्रवर अधीक्षक डाकघर, जबलपुर संभाग के प्रतिवेदन शामिल हैं। इन्हीं के आधार पर नाम परिवर्तन से संबंधित निर्धारित बिंदुओं की जानकारी तैयार कर शासन स्तर पर भेजी गई है।

संत हरिदास महाराज की तपोभूमि से जुड़ी है आस्था
नाम परिवर्तन के पीछे स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक परंपरा को प्रमुख आधार माना गया है। स्लीमनाबाद संत हरिदास जी महाराज की तपोभूमि है।

संत के प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था और श्रद्धा है। यहां उनके नाम से जुड़ा ‘मंदिर बंगला’ नामक पुराना स्थान भी स्थित है।

स्थानीय लोगों की मान्यता और संत की स्मृतियों से जुड़ी पहचान को सम्मान देने के उद्देश्य से स्लीमनाबाद का नाम हरिदासपुर किए जाने का प्रस्ताव सामने आया है। अंग्रेज कर्नल स्लीमन के नाम से पड़ा था स्लीमनाबाद
उपलब्ध ऐतिहासिक जानकारी के अनुसार, वर्ष 1843 में अंग्रेज कर्नल स्लीमन ने गोविन्द मालगुजार से 96 एकड़ भूमि लेकर यहां बस्ती बसाई थी।

इसके बाद यह स्थान स्लीमनाबाद के नाम से प्रसिद्ध हुआ। राजस्व अभिलेखों में वर्ष 1909-10 से इस स्थान का नाम ‘कोहका उर्फ स्लीमनाबाद’ दर्ज होने का उल्लेख है।

वहीं, वर्ष 1989-90 के बंदोबस्त के बाद स्लीमनाबाद नाम दर्ज होना बताया गया है। रेलवे स्टेशन और डाकघर का नाम भी बदलेगा
नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने पर केवल ग्राम और तहसील का ही नाम नहीं, बल्कि रेलवे स्टेशन ‘स्लीमनाबाद रोड’ और यहां के डाकघर का नाम भी बदला जायेगा।।

रेलवे स्टेशन स्लीमनाबाद ग्राम से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित है। जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई जानकारी के अनुसार, रेलवे और भारतीय डाक विभाग के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नाम परिवर्तन के लिए पहले ही सहमति प्रदान कर दी है।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

303 हिंदू, 64 बौद्ध और 45 मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधे नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान देकर…

पूरी खबर पढ़ें →
हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है
Siddharthnagar15 Oct

हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…

पूरी खबर पढ़ें →
99 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए 138 नाम निर्देशन पत्र, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन पाली 14 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली पंचायत समिति क्षेत्र में द्वितीय चरण
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांडः मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा
Siddharthnagar15 Oct

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांडः मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा

मेरठ। देशभर में सनसनी फैलाने वाले मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः सड़क हादसे में घायलों की मदद के लिए सांसद जगदंबिका पाल ने रुकवाई गाड़ी, SHO बांसी को दिए निर्देश
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगरः सड़क हादसे में घायलों की मदद के लिए सांसद जगदंबिका पाल ने रुकवाई गाड़ी, SHO बांसी को दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर। बांसी विधानसभा क्षेत्र से डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र जाते समय रास्ते में दो बाइकों की आपस में टक्कर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!