नवरात्र के चौथे दिन दीपक प्रताप देव ने पूजा पंडालों में पहुंचकर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी दीपक प्रताप देव ने नवरात्र के चौथे दिन डंडई प्रखंड के बौलिया, सुनेहरा और बुल्का गांव स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सहयोग राशि एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर दीपक प्रताप देव ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सड़क निर्माण कराने और चापाकल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यदि वह चुनाव से पहले अपने इस संकल्प को पूरा नहीं कर पाते हैं, तो विधानसभा चुनाव में नामांकन नहीं करेंगे।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता जरूरत पड़ने पर उन्हें याद करे। वह हरसंभव सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। इस दौरान उन्होंने जय मां दुर्गा पूजा समिति को भी सहयोग राशि प्रदान की।
कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। नवरात्र के अवसर पर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsयोगियाबीर में विवाह के अनोखे मंचन को देखने उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों की जुटी भीड़ केतार (गढ़वा)। प्रखंड…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ वंदे भारत LIVE TV NEWS नवरात्रि के पावन अवसर पर बल्लारपुर वासियों के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
राशन एटीएम से पैसे की तरह गेहूं और चावल निकलेगा। केंद्र सरकार की योजना के तहत जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंदरी, धनबाद :- सिंदरी के पावर मेक में एस के एंटरप्राइजेस ने मजदूरों का एक महीने का वेतन…
पूरी खबर पढ़ें →
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह तथा सपा डॉक्टर ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर। मां शारदा की पावन नगरी मैहर में शारदीय नवरात्रि के शक्ति पर्व के दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।