Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, मचा हड़कंप; प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला

15 Oct 2026, 01:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, मचा हड़कंप; प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक करीब 15 वर्षीय किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बैदौला चौराहे पर हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। टावर पर किशोरी को चढ़ा देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।

बताया जा रहा है कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। किशोरी कथित तौर पर एक युवक को मौके पर बुलाने की मांग कर रही है। वह युवक के आने के बाद ही टावर से नीचे उतरने की बात कह रही है। किशोरी की इस जिद के चलते मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस के सामने उसे सुरक्षित नीचे उतारने की चुनौती बनी हुई है। पुलिसकर्मी लगातार किशोरी को समझाने और उसे सुरक्षित नीचे आने के लिए मनाने का प्रयास कर रहे हैं।

किशोरी के पिता साजन के मुताबिक, उनकी करीब 15 वर्षीय बेटी उमा सुबह से ही घर से लापता थी। बेटी के अचानक गायब होने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी बैदौला चौराहे के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई है। यह खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां किशोरी को टावर पर देखकर उनकी चिंता बढ़ गई।

पिता ने बताया कि उनकी बेटी इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से बातचीत करती थी। परिजनों के अनुसार, बीते दिन बड़ा चौराहे पर पुलिस ने उनकी बेटी को एक युवक के साथ पकड़ा था। इसके बाद परिजन किशोरी को अपने साथ घर ले आए थे। बताया जा रहा है कि दसी घटनाक्रम के बाट अब किशोरी के मोबाइल टावर पर चढ़ने का मामला सामने आया है। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

घटना के बाद बैदौला चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई किशोरी को सुरक्षित नीचे उतरते देखने के लिए मौके पर मौजूद रहा। वहीं, पुलिस स्थिति को संभालने और किसी भी अनहोनी को रोकने में जुटी हुई है। परिजनों की ओर से भी किशोरी से बार-बार सुरक्षित नीचे उतरने की अपील की जा रही है।

फिलहाल, पुलिस किशोरी को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि किशोरी को किस तरह सुरक्षित नीचे उतारा जाता है।
✍️ Reporter Krishna Kumar Gupta Siddharth nagar

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आजमगढ़: माहुल सुजीत जायसवाल ‘आंशु’ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने
Azamgarh15 Oct

आजमगढ़: माहुल सुजीत जायसवाल ‘आंशु’ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने

आजमगढ़: सुजीत जायसवाल ‘आंशु’ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने प्रदेश अध्यक्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
रामलीला के मंच से बहादराबाद पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश, ‘डिजिटल रावण’ से बचने की अपील।
Haridwar15 Oct

रामलीला के मंच से बहादराबाद पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश, ‘डिजिटल रावण’ से बचने की अपील।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बहादराबाद पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
केनौना में धड़ल्ले से बिक रही कच्ची शराब: छावनी थाना क्षेत्र के केनौना गांव में सुबह-शाम अवैध शराब की बिक्री का मामला गरमाया, पीड़ित महिला ने एसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल से लगाई गुह
कोटा महापौर अनुसुइया गोस्वामी सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं, पार्षदों के साथ लगाया झाड़ू
Rajsamand15 Oct

कोटा महापौर अनुसुइया गोस्वामी सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं, पार्षदों के साथ लगाया झाड़ू

कोटा। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Haridwar15 Oct

रामलीला के मंच से बहादराबाद पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश, ‘डिजिटल रावण’ से बचने की अपील।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बहादराबाद पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!