Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

_झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार के प्रबंध पर्षद की बैठक में बेलगड़िया टाउनशिप में विकास, पुनर्वास एवं बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर विचार

15 Oct 2026, 04:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
_झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार के प्रबंध पर्षद की बैठक में बेलगड़िया टाउनशिप में विकास, पुनर्वास एवं बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर विचार - धनबाद, झारखंड

जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
15 अक्टूबर 2026

उपायुक्त सह उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकर (जेआरडीए) श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय में जेआरडीए के प्रबंध पर्षद की बैठक आयोजित की गई।

इसमें संशोधित झरिया मास्टर प्लान के तहत चल रही योजनाओं, विस्थापित परिवारों के पुनर्वास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, कौशल विकास एवं वित्तीय प्रबंधन से जुड़े 61 से अधिक प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक अनुमोदन एवं समीक्षा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑडिट रिपोर्ट तथा 30 सितंबर 2026 तक के फंड यूटिलाइजेशन एवं शेष राशि का अनुमोदन किया गया।

बैठक में बेलगड़िया टाउनशिप में आधुनिक एसबीआर तकनीक आधारित 5.2 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, टर्शियरी ट्रीटमेंट एवं सीवर नेटवर्क निर्माण के डीपीआर एवं टेंडर दस्तावेजों, दामोदर नदी से बेलगड़िया जलापूर्ति परियोजना के तहत करमाटांड़ पुनर्वास टाउनशिप को भी शामिल कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर विचार विमर्श किया गया।

वहीं फेज-1 (2352 इकाइयों) में स्थापित रूफटॉप सोलर से ग्रिड में विद्युत आपूर्ति, नए विद्युत सब-स्टेशन निर्माण तथा 500 सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। जबकि स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बेलगड़िया टाउनशिप में जेआरडीए द्वारा संचालित सिविल कार्यों में कम से कम 20% स्थानीय अकुशल श्रमिकों को अनिवार्य रूप से नियोजित करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया।

इसके अलावा युवाओं के आजीविका संवर्धन के लिए आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम, मेगा स्किल सेंटर के 5 ब्लॉकों का उपयोग तथा कम्युनिटी संस्थाओं के क्षमता संवर्धन के लिए बाहरी एजेंसी चयन की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। पोल्ट्री फार्मिंग, सर्कुलर हैचरी (मत्स्य पालन) और कमर्शियल डेयरी फार्मिंग के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रस्ताव रखे गए। वहीं इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम के तहत मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन तथा आवास आवंटन के लिए पात्रता निर्धारण के नीतिगत बिंदुओं पर विचार किया गया।

प्रबंध पर्षद की बैठक में बेलगड़िया के फेज-4 के आवास की कमियों व निर्माण दोषों को दूर कर उन्हें 'रेडी टू लिव' स्थिति में लाने तथा फेज-5 के निर्माण कार्यों की समय-सीमा निर्धारित करने पर विचार-विमर्श हुआ। साथ में हेल्थ सब-सेंटर के संचालन के लिए चिकित्सा पदाधिकारी व स्टाफ नर्स की नियुक्ति, दवाओं व उपकरणों, विस्थापित परिवारों के सुगम आवागमन के लिए वर्तमान में संचालित 2 इलेक्ट्रिक बसों के अतिरिक्त 1 नई 40-सीटर इलेक्ट्रिक बस की खरीद तथा स्कूली बच्चों के लिए 2 स्कूल वैन भाड़े पर लेने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि आवास की कमियों व निर्माण दोषों को दूर करने के लिए संबंधित संवेदक को एक माह का समय दिया जाएगा। निर्धारित समय सीमा में कमी दूर नहीं की तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। साथ में उन्होंने बेलगड़िया में गेस्ट हाउस व स्टेडियम निर्माण करने, इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम के तहत आवंटित आवास में प्रभावितों के शिफ्टिंग में तेजी लाने, डेरी फार्म विकसित करने के लिए जमीन खोजने तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों को सभी विकासात्मक एवं पुनर्वास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, बीसीसीएल के सीएमडी श्री मनोज कुमार अग्रवाल, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, झरिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक श्री राजीव चोपड़ा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री राम नारायण खालको, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम, जेबीवीएनएल, सीएमपीडीआइएल, बीसीसीएल, जेआरडीए के पदाधिकारी उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

#बयाना उप जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1000 के पार, मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप
Bharatpur15 Oct

#बयाना उप जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1000 के पार, मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप

#बयाना उप जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1000 के पार, मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्वालियर नगर निगम की प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित दलाली और रिश्वतखोरी का मामला उजागर? स्टिंग ऑपरेशन में राशि मांगने का दावा, निष्पक्ष जांच की मांग
Gwalior15 Oct

ग्वालियर नगर निगम की प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित दलाली और रिश्वतखोरी का मामला उजागर? स्टिंग ऑपरेशन में राशि मांगने का दावा, निष्पक्ष जांच की मांग

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सागरताल क्षेत्र में स्थित फ्लैटों के आवंटन को…

पूरी खबर पढ़ें →
CG ब्रेकिंग : खूंखार तेंदूए का आतंक,7 ग्रामीणों पर किया हमला,3 की हालात गम्भीर! पहले बहीगांव में सड़क पार करते दिखा, फिर कारीपानी और बस्तर बुडरा एक बाद एक 7 लोगों पर….
जिला रिपोर्ट सूरज चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को पेन-कॉपी वितरित, पौधरोपण का दिया संदेश विधायक मधु गहलोत के जन्मोत्सव पर शासकीय विद्यालय कस
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मां बगलामुखी धाम में शक्ति पर्व की धूम, भक्ति गीतों और नृत्य नाटिका ने बांधा समां *देवी आराधना की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ नलखेड
error: Content is protected !!