सिद्धार्थनगर में EVM की प्रथम स्तरीय जांच का डीएम ने किया निरीक्षण, CCTV की निगरानी में चल रही प्रक्रिया⅔
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर, 15 अक्टूबर 2026। आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) की जा रही है। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जांच प्रक्रिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कराई जा रही इस जांच की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हो रही है। जांच के दौरान आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए मशीनों को तैयार किया जाएगा। इसके तहत मशीनों में डमी निर्वाचन चिह्न अपलोड कर उनकी कार्यक्षमता की जांच की जाएगी। इसके बाद मशीनों का विवरण भारत निर्वाचन आयोग के ईएमएस पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।
जांच के दौरान खराब पाई जाने वाली मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत निर्माता कंपनी को भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी निगरानी से संबंधित जानकारी और आईपी एड्रेस मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भी उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी नौगढ़, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड सतीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भीलवाड़ा जिले के फूलिया कलां थाना अंतर्गत राजकीय विद्यालय रलायता ग्राम में विगत रात्रि चोरों ने ताला तोड…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी नवरात्रि के पावन पर्व पर आस्था, सम्मान और जनसेवा की भावना के साथ नगर पालिक निगम कटनी…
पूरी खबर पढ़ें →
आजीविका के सपनों पर ‘ग्रामीण बैंक’ का ताला: खाता खोलने और भुगतान के नाम पर एनआरएलएम समूह की…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana .जे. डा. नरेश सिंगल की कोर्ट ने बहू से रेप के दोषी…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर देहात (रसूलाबाद)। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर विनोद साहू मंसिल माता महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु, भक्ति रस में डूबे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।