वन विभाग की टीम पर हमला कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * वन भूमि पर अवैध रूप से ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने से रोकने पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले तीन आरोपियों को थाना शाहगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को वनरक्षक नारायण सिंह द्वारा थाना शाहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम निवाही स्थित बीट बट्टवाहा, कक्ष क्रमांक आरएफ-477 में वन भूमि छोटा बंधा के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ट्रैक्टर चलाकर वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।
सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर शैलेन्द्र तिवारी वन विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वन भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर जुताई करने से मना करने पर आरोपियों हरिराम यादव, अमित यादव एवं हरेन्द्र यादव ने कथित रूप से वन विभाग की टीम के साथ मारपीट की तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।
घटना में डिप्टी रेंजर श्री शैलेन्द्र तिवारी एवं वनरक्षक श्री नारायण सिंह को चोटें आईं। वनरक्षक की रिपोर्ट पर थाना शाहगढ़ में अपराध क्रमांक 315/26, धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 132, 151(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के कुशल नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेन्द्र सोलंकी के निर्देशन तथा एसडीओपी बंडा रोहित लखारे के मार्गदर्शन में थाना शाहगढ़ पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी:हरिराम यादव, पिता जनक यादव,अमित यादव, पिता हरिराम यादव,हरेन्द्र यादव, पिता हरिराम यादव।
तीनों आरोपी निवासी ग्राम निवाही, थाना शाहगढ़, जिला सागर हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी जप्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत जेल भेज दिया गया है। इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी शाहगढ़ उप निरीक्षक संदीप खरे, उप निरीक्षक गणपत सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेश खरे, प्रधान आरक्षक अमित, जानकी, जय, हरिराम एवं संतोष राय तथा आरक्षक दिनेश, लखन, रवि, आर्यन एवं सुनील की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।सागर पुलिस की प्रतिबद्धता: शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट करने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






