Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

16 Oct 2026, 06:54 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

श्री बंशीधरनगर (गढ़वा)। नगर उंटारी थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त एवं मृतका के पति प्रिंस सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।FB IMG 1792077577492मामले को लेकर खरौंधी थाना क्षेत्र के चंदनी गांव निवासी रामनाथ सेठ ने 15 अक्टूबर 2026 को नगर उंटारी थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी लगभग 19 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, प्रियंका की शादी फरवरी 2026 में प्रिंस सोनी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा पांच लाख रुपये नकद और 10 कट्ठा जमीन की मांग को लेकर उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

वादी के लिखित आवेदन के आधार पर नगर उंटारी थाना कांड संख्या 210/2026, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80/3(5) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी कर नामजद अभियुक्त प्रिंस सोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे अग्रिम न्यायिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
#garhwapolice Garhwa Police

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मातृशक्ति के शक्ति के सम्मान और जन कल्याण के संकल्प के साथ लालबहादुर शास्त्री वार्ड में लगभग 35,लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ,, महापौर श्रीमती सूरीने मातृशक्ति तो का किया पुष्प ह
सरकारी योजनाओं को ‘दलाली’ का दीमक: ग्रामीण बैंक की भारत भारी शाखा में महिलाओं का उत्पीड़न
Siddharthnagar16 Oct

सरकारी योजनाओं को ‘दलाली’ का दीमक: ग्रामीण बैंक की भारत भारी शाखा में महिलाओं का उत्पीड़न

आजीविका के सपनों पर ‘ग्रामीण बैंक’ का ताला: खाता खोलने और भुगतान के नाम पर एनआरएलएम समूह की…

पूरी खबर पढ़ें →
शादी के एक हफ्ते बाद बहु से ससुर ने की दरिंदगी की हदें पार, मुंह और हाथ कपड़े से बांधे और फिर….अब कोर्ट ने 8 साल बाद सुनाई ये सजा
मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, निःशुल्क कोचिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
Kheri16 Oct

मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, निःशुल्क कोचिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)। शासन के निर्देशों के क्रम में थाना मैगलगंज की मिशन शक्ति टीम ने 15 अक्टूबर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!