इंदिरा नगर किराना दुकान की आड़ में कथित सट्टा एवं शराब बिक्री के आरोप कुठला पुलिस पर लग रहे प्रश्न चिन्ह
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
इंदिरा नगर क्षेत्र में एक किराना दुकान से कथित तौर पर खुलेआम सट्टा पर्ची और अवैध शराब बिक्री किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किराना दुकान की आड़ में लंबे समय से कथित अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिससे क्षेत्र की आम जनता परेशान है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सट्टे में कम समय में कई गुना पैसा कमाने का लालच देकर गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है। आरोप है कि क्षेत्र में अवैध शराब के साथ-साथ गांजे की बिक्री को लेकर भी शिकायतें सामने आती रही हैं।
कुठला पुलिस की कार्रवाई पर लग रहे प्रश्न चिन्ह
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां खुलेआम संचालित होने की शिकायतें हैं, तो कुठला पुलिस द्वारा अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर किराना दुकान से कथित सट्टा पर्ची और शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
वहीं, दुकान संचालक को कथित संरक्षण किसका प्राप्त है, इसे लेकर भी क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
अब देखना होगा कि कुठला पुलिस इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेती है और इंदिरा नगर में कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सहायक आपूर्ति अधिकारी राजेश पटेल द्वारा कृषि उपज…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * वन भूमि पर अवैध रूप से ट्रैक्टर चलाकर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि नवरात्र का…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज: तीन बोरी यूरिया खाद के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई, यूरिया खाद और…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज में छात्रा वैष्णवी बनीं एक दिन की कोतवाल, जाना पुलिस का कामकाज मिशन शक्ति का असर: कक्षा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया फरवरी 2026 में हुई थी शादी,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।