Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhansi

मंसिल माता महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु, भक्ति रस में डूबे भक्त

16 Oct 2026, 12:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मंसिल माता महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु, भक्ति रस में डूबे भक्त - JHANSI, उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर विनोद साहू

मंसिल माता महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु, भक्ति रस में डूबे भक्त

बरुआसागर, झांसी। नगर के बस स्टैंड के पास स्थित सिद्ध पीठ मंसिल माता मंदिर परिसर में आयोजित 25वें सिद्ध पीठ मंसिल माता महोत्सव के अंतर्गत चल रही विशाल संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में भावविभोर नजर आए।

यह धार्मिक आयोजन राधा स्वरूपा महक देवी जी के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। कथा की मुख्य परीक्षित श्रीमती साधना आकाश यादव हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श राशि साहू की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

बुंदेलखंडी कथा वाचक पंडित श्री नवीन बिहारी महाराज जी ने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को गृहस्थ जीवन के कर्तव्यों का महत्व समझाते हुए बताया कि प्रत्येक गृहस्थ को अपने जीवन में तीन प्रमुख कार्य अवश्य करने चाहिए। पहला, भगवान की कथा का श्रवण करना; दूसरा, अधिक से अधिक भगवान के नाम का स्मरण करना; और तीसरा, सदैव सत्कर्म करते हुए पुण्य कार्यों में संलग्न रहना।

बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना भी जरूरी

पूज्य स्वामी जी ने वर्तमान समय में बच्चों की शिक्षा और संस्कारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं और उन्हें उच्च शिक्षा दिलाकर योग्य अधिकारी बनाएं, लेकिन इसके साथ-साथ उन्हें मर्यादा, नैतिकता और अच्छे संस्कार देना भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आज बच्चे पढ़-लिखकर बड़े-बड़े पदों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन कहीं-कहीं माता-पिता को वृद्धावस्था में वृद्धाश्रम में जीवन बिताना पड़ रहा है। यह स्थिति हमें सोचने पर विवश करती है कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें माता-पिता के प्रति सम्मान, सेवा, प्रेम और अपने कर्तव्यों का बोध कराना भी जरूरी है।

शिक्षा के साथ संस्कार ही जीवन की सच्ची पूंजी हैं। बच्चों में बचपन से ही धर्म, मर्यादा, सेवा और बड़ों के सम्मान की भावना विकसित की जाए, ताकि वे जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ अपने माता-पिता और परिवार के प्रति अपने दायित्वों का भी निर्वहन कर सकें।

उल्लेखनीय है कि 25वें सिद्ध पीठ मंसिल माता महोत्सव का आयोजन मां का दल कमेटी एवं नगरवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य पुजारी सुरेश कुशवाहा दाऊ,राजकुमार कुशवाहा, बृजेंद्र वर्मा,धर्मन्द्र,सुनीन वैजा,सुरेन्द्र रजक,नरेन्द्र सेन,रमेश कुशवाहा,सन्तोष कुमार,हरि कुशवाहा,मुकेश कुशवाहा, मनमोहन रजक, शिवदयाल कुशवाहा,अवयेश कुशवाहा बल्लू कुशवाहा

रिपोर्टर विनोद साहू

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हेरा पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा के उपाय
Azamgarh16 Oct

हेरा पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा के उपाय

हेरा पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा के उपाय…

पूरी खबर पढ़ें →
भारतीय संस्कृति की आत्मा है शक्ति उपासना, युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए – अविराज सिंह
Sagar16 Oct

भारतीय संस्कृति की आत्मा है शक्ति उपासना, युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए – अविराज सिंह

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि नवरात्र का…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने राप्ती घाट का किया निरीक्षण
Siddharthnagar16 Oct

सिद्धार्थनगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने राप्ती घाट का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर में शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की कार्रवाई, नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल संतकबीरनगर से संबद्ध; एडी हेल्थ करेंगे शिकायतों की जांच
Siddharthnagar16 Oct

सिद्धार्थनगर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की कार्रवाई, नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल संतकबीरनगर से संबद्ध; एडी हेल्थ करेंगे शिकायतों की जांच

सिद्धार्थनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में EVM की प्रथम स्तरीय जांच का डीएम ने किया निरीक्षण, CCTV की निगरानी में चल रही प्रक्रिया⅔
Siddharthnagar16 Oct

सिद्धार्थनगर में EVM की प्रथम स्तरीय जांच का डीएम ने किया निरीक्षण, CCTV की निगरानी में चल रही प्रक्रिया⅔

सिद्धार्थनगर, 15 अक्टूबर 2026। आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!