Kurukshetra: ब्रह्मसरोवर के पास सनसनी! 7 हजार में ”देशी कट्टा” खरीदने वाला युवक गिरफ्तार, तस्कर भी दबोचा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी गेट के पास सीआईए-1 की टीम ने एक युवक को देसी कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी गुरविंद्र सिंह उर्फ चिंटू के रूप में हुई है।
पूछताछ में सामने आया कि उसने पुरानी लड़ाई की रंजिश के चलते साहिल से सात हजार रुपये में देसी कट्टा खरीदा था। पुलिस ने चिंटू से पूछताछ के बाद साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को देखकर भागने लगा युवक
पुलिस के मुताबिक, सीआईए-1 की टीम ब्रह्मसरोवर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक के पास देसी कट्टा है और वह ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी गेट के पास पार्किंग में घूम रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। पुरानी लड़ाई की रंजिश में खरीदा हथियार
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुरविंद्र सिंह उर्फ चिंटू बताया।
उसने पुलिस को बताया कि करीब दो महीने पहले उसकी किसी व्यक्ति के साथ लड़ाई हुई थी। इसी रंजिश के चलते उसने देसी कट्टा खरीदने का फैसला किया था।
आरोपी के अनुसार, साहिल ने उसे सात हजार रुपये में कट्टा दिया था, लेकिन उसने अभी तक पैसे नहीं चुकाए थे। बाद में पैसे देने की बात तय हुई थी।
हथियार बेचने वाला भी गिरफ्तार
पुलिस ने चिंटू से पूछताछ के आधार पर साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया। साहिल के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
इस मामले में वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। पुलिस ने चिंटू को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है, जबकि साहिल को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि साहिल ने देसी कट्टा कहां से खरीदा था।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

_मैहर में SDM से बदतमीजी पड़ी भारी! 3 आरोपी पहुंचे जेल, प्रशासन सख्त! 🔥_ मैहर में हंगामा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, अवैध…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने ईवीएम पर सवाल खड़े कर…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वीडन की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान, राज्य सरकार और…
पूरी खबर पढ़ें →
वांछित गौ-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी के अंतिम संस्कार पर हंगामा, परिजनों ने एनकाउंटर को बताया हत्या - 6…
पूरी खबर पढ़ें →
चलाया जाएगा। पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री अजय सिंघल, आईपीएस के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।