Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित इमामुद्दीन अंसारी को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राम नगीना भारती ने अपने कार्यालय में अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित

17 Oct 2026, 08:57 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित इमामुद्दीन अंसारी को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राम नगीना भारती ने अपने कार्यालय में अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

अभावों को मात देकर इमामुद्दीन अंसारी ने पाई सफलता, एक्सीलेंस लाइब्रेरी में की थी तैयारी

महराजगंज /उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित इमामुद्दीन अंसारी को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राम नगीना भारती ने अपने कार्यालय में अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साधारण परिवार से आने वाले इमामुद्दीन की सफलता को उन्होंने जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। डीआईओएस ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इमामुद्दीन ने मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता उन युवाओं के लिए मिसाल है, जो कठिन परिस्थितियों के कारण अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। उन्होंने इमामुद्दीन को पुलिस सेवा में निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की सलाह दी।इमामुद्दीन के पिता अब्दुल सत्तार अंसारी अंडे की दुकान चलाते हैं, जबकि मां हाजरा खातून गृहिणी हैं। इमामुद्दीन ने किसान आदर्श इंटर कॉलेज, बेलवा से पढ़ाई की और स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने एक्सीलेंस लाइब्रेरी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। वह प्रतिदिन 12 से 15 घंटे पढ़ाई करते थे। मेडिकल क्षेत्र में कई बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की। सम्मानित होने पर इमामुद्दीन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। इस अवसर पर एक्सीलेंस लाइब्रेरी के निदेशक अभिषेक श्रीवास्तव ,शमसाद अंसारी, हरिकेश कुमार, जहरुदीन , विनय यादव सहित अन्य गणमान्य लोग और छात्र उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Moradabad17 Oct

कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को…

पूरी खबर पढ़ें →
राजेंद्रा एकेडमी में राम-लक्ष्मण, हनुमान व रावण की वेशभूषा में दिखे बच्चे
Moradabad17 Oct

राजेंद्रा एकेडमी में राम-लक्ष्मण, हनुमान व रावण की वेशभूषा में दिखे बच्चे

कांठ तहसील क्षेत्र के राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर छजलैट में बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजय दशमी का त्योहार मनाते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!