Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

मानिकपुर पुलिस द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल में बाजा बजाने को लेकर हुए विवाद में शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने की आशंका के दृष्टिगत 05 अभियुक्त गिरफ्तार

17 Oct 2026, 04:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मानिकपुर पुलिस द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल में बाजा बजाने को लेकर हुए विवाद में शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने की आशंका के दृष्टिगत 05 अभियुक्त गिरफ्तार - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

मानिकपुर पुलिस द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल में बाजा बजाने को लेकर हुए विवाद में शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने की आशंका के दृष्टिगत 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
मानिकपुर/उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिवनारायण वैश्य के पर्यवेक्षण में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सतर्कता बरतने के क्रम में थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 16.10.2026 की रात्रि ग्राम देहगरी जमालपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में आरती एवं प्रसाद वितरण के दौरान बाजा बजाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान गाली-गलौज एवं लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर से मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 262/2026, धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), 125, 351(3), 352 बीएनएस एवं धारा 7 आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, 1932 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

सूचना पर थाना मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुँची तथा दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दिनांक 17.10.2026 को 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—
1. असगर अली पुत्र मो0 अली, उम्र करीब 46 वर्ष।
2. अफजल अली पुत्र मो0 अली, उम्र करीब 51 वर्ष।
3. अफसर अली पुत्र मो0 अली, उम्र करीब 58 वर्ष।
4. हैदर अली पुत्र मो0 अली, उम्र करीब 40 वर्ष।
5. सरवर अली पुत्र अफसर अली, उम्र करीब 30 वर्ष सभी निवासीगण ग्राम देहगरी जमालपुर, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़।

पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 अवधेश सिंह मय हमराह उ0नि0 श्री गिरजा प्रसाद, का0 विपिन पाल,का० अखण्ड प्रताप, का0 दीपक पटेल थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अमदरा पुलिस का धमाका! पानी टंकी से लोहा चुराने वाला गैंग पकड़ा, 1.71 लाख का माल जब्त
Maihar18 Oct

अमदरा पुलिस का धमाका! पानी टंकी से लोहा चुराने वाला गैंग पकड़ा, 1.71 लाख का माल जब्त

अमदरा पुलिस को बड़ी कामयाबी! पानी टंकी चोर गिरोह का पर्दाफाश! चोरी के 2 मामलों का खुलासा करते…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Moradabad17 Oct

कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को…

पूरी खबर पढ़ें →
राजेंद्रा एकेडमी में राम-लक्ष्मण, हनुमान व रावण की वेशभूषा में दिखे बच्चे
Moradabad17 Oct

राजेंद्रा एकेडमी में राम-लक्ष्मण, हनुमान व रावण की वेशभूषा में दिखे बच्चे

कांठ तहसील क्षेत्र के राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर छजलैट में बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजय दशमी का त्योहार मनाते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!