Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

जमानियां में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.78 कुंतल अवैध पटाखों के साथ तीन गिरफ्तार

17 Oct 2026, 08:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जमानियां में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.78 कुंतल अवैध पटाखों के साथ तीन गिरफ्तार - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

खबर गाजीपुर से।

गाजीपुर जनपद के जमानियां कस्बे में पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 कुंतल 78 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक राजकुमार यादव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग के दौरान जमानियां कस्बे के सोनार टोली स्थित औरंगजेब खान के गोदाम में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री और भंडारण करने के आरोप में औरंगजेब खान पुत्र इकबाल खान, इश्तियाक पुत्र शकूर खान और मो. अर्श पुत्र रेयाज अहमद को गिरफ्तार किया।

इस मामले में थाना जमानियां पर मुकदमा अपराध संख्या 348/2026 के तहत विस्फोटक अधिनियम, 1984 की धारा 5/9ख में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में इश्तियाक के विरुद्ध वर्ष 2018 का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह और उपनिरीक्षक राजकुमार यादव अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

जिला ब्यूरो चीफ विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
Vande Bhart news

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अमदरा पुलिस का धमाका! पानी टंकी से लोहा चुराने वाला गैंग पकड़ा, 1.71 लाख का माल जब्त
Maihar18 Oct

अमदरा पुलिस का धमाका! पानी टंकी से लोहा चुराने वाला गैंग पकड़ा, 1.71 लाख का माल जब्त

अमदरा पुलिस को बड़ी कामयाबी! पानी टंकी चोर गिरोह का पर्दाफाश! चोरी के 2 मामलों का खुलासा करते…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Moradabad17 Oct

कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को…

पूरी खबर पढ़ें →
राजेंद्रा एकेडमी में राम-लक्ष्मण, हनुमान व रावण की वेशभूषा में दिखे बच्चे
Moradabad17 Oct

राजेंद्रा एकेडमी में राम-लक्ष्मण, हनुमान व रावण की वेशभूषा में दिखे बच्चे

कांठ तहसील क्षेत्र के राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर छजलैट में बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजय दशमी का त्योहार मनाते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!