Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा के पटवारियों की बल्ले-बल्ले; नायब सरकार ने बढ़ाया प्रशिक्षण वेतन, एरियर भी मिलेगा…जानिए कब

18 Oct 2026, 11:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा के पटवारियों की बल्ले-बल्ले; नायब सरकार ने बढ़ाया प्रशिक्षण वेतन, एरियर भी मिलेगा...जानिए कब - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा सरकार ने नव-चयनित पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मिलने वाले मासिक मानदेय में बढ़ोतरी करते हुए उन्हें नियमित वेतनमान का लाभ देने का फैसला किया है। अब प्रशिक्षण के दौरान पटवारियों को 10 हजार रुपये मासिक मानदेय के बजाय 19,900 रुपये का प्रारंभिक वेतन मिलेगा।

संशोधित व्यवस्था के तहत पात्र पटवारियों को एक जनवरी 2025 से उनकी ज्वाइनिंग तिथि के आधार पर एरियर भी दिया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने हरियाणा राजस्व पटवारी सेवा नियम, 2011 में संशोधन करते हुए हरियाणा राजस्व पटवारी (ग्रुप-सी) सेवा (संशोधन) नियम, 2026 अधिसूचित कर दिए हैं।

नए नियम लागू होने से प्रशिक्षण ले रहे और निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले नव-चयनित पटवारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण अवधि के वेतन की व्यवस्था में बदलाव
संशोधित नियमों के अनुसार पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान एफपीएल-2 में 19,900 रुपये का प्रारंभिक वेतन देय होगा।

पटवार प्रशिक्षण स्कूल में एक जनवरी 2025 के बाद दाखिला लेने वाले नव-चयनित पटवारियों को उनकी वास्तविक ज्वाइनिंग तिथि से संशोधित वेतन का लाभ दिया जाएगा। वहीं, अन्य पात्र नव-चयनित पटवारियों के मामले में एक जनवरी 2025 को आधार तिथि मानकर वेतन का एरियर निर्धारित किया जाएगा।

इस तरह पात्र कर्मचारियों को प्रशिक्षण अवधि में पहले दिए जा रहे 10 हजार रुपये के मासिक मानदेय और संशोधित वेतन के बीच का अंतर नियमानुसार मिल सकेगा। प्रशिक्षण पूरा करने वालों का रिकॉर्ड जांचेगा भू-अभिलेख निदेशालय
संशोधित वेतन का लाभ पात्र कर्मचारियों तक पहुंचाने के लिए भू-अभिलेख निदेशालय ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक रिकॉर्ड का मिलान करने के निर्देश दिए हैं।

इसके तहत नियमित नियुक्ति के लिए भेजे गए नव-चयनित पटवारियों की सूची का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले पटवारियों की सूची से मिलान किया जाएगा। रिकॉर्ड की जांच के बाद संशोधित नियमों के दायरे में आने वाले पटवारियों को प्रारंभिक वेतन और एरियर का लाभ देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि वेतन संबंधी लाभ निर्धारित पात्रता और ज्वाइनिंग तिथि के आधार पर ही दिया जाए। इस संबंध में जारी पत्र की प्रतियां प्रदेश के सभी उपायुक्तों के अलावा प्रधान मुख्य वन संरक्षक, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक, नगर निगम गुरुग्राम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, चकबंदी विभाग, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।

सरकार के इस संशोधन से नव-चयनित पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि में पहले की तुलना में अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी। साथ ही, पात्र कर्मचारियों को पिछली अवधि का बकाया वेतन मिलने का रास्ता भी साफ होगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Haryana : उद्योग की जरूरतों के हिसाब से तैयार होंगे ITI के युवा, हरियाणा के 60 संस्थानों में बदलेगा प्रशिक्षण मॉडल
Kurukshetra18 Oct

Haryana : उद्योग की जरूरतों के हिसाब से तैयार होंगे ITI के युवा, हरियाणा के 60 संस्थानों में बदलेगा प्रशिक्षण मॉडल

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को रोजगारपरक शिक्षा के केंद्र के…

पूरी खबर पढ़ें →
नमो भारत को ”राष्ट्र-नमन” से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी
बांकेगंज में 39वां मां भगवती जागरण एवं विशाल पूजा समारोह, भव्य भंडारे का भी होगा आयोजन
Kheri18 Oct

बांकेगंज में 39वां मां भगवती जागरण एवं विशाल पूजा समारोह, भव्य भंडारे का भी होगा आयोजन

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां भगवती की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं…

पूरी खबर पढ़ें →
सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा का भव्य जागरण, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
Azamgarh18 Oct

सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा का भव्य जागरण, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा का भव्य जागरण, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु नेशनल टीवी पर अपनी…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मूसलाधार बारिश में भी डटी रहीं टीआई, नलखेड़ा में खुद संभाली यातायात व्यवस्था
Agar-Malwa18 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मूसलाधार बारिश में भी डटी रहीं टीआई, नलखेड़ा में खुद संभाली यातायात व्यवस्था

नलखेड़ा। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते नलखेड़ा में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी। ऐसे…

पूरी खबर पढ़ें →
सिकंदराराऊ में 1 नवंबर से सजेगा भव्य 15 दिवसीय दीपावली महोत्सव मेला
Hathras18 Oct

सिकंदराराऊ में 1 नवंबर से सजेगा भव्य 15 दिवसीय दीपावली महोत्सव मेला

सिकंदराराऊ पालिका अध्यक्ष हाजी मुहम्मद मुशीर कुरैशी ने ठेकेदार के साथ किया प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण नगर पालिका…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!