Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

19 Oct 2026, 08:12 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली वंदे भारत लाइव TV न्यूज अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली : विगत 17 अक्टूबर की रात्रि में पुलिस चौकी खुटार पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बिना नंबर के नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर एवं रेत से भरी ट्रॉली जब्त की गई।*घटना का विवरण* – प्रधान आरक्षक सच्चिदानंद तिवारी, पुलिस चौकी खुटार, थाना बैढ़न, हमराह आरक्षक 46 मनीष पाण्डेय के साथ रात्रि भ्रमण पर रवाना थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सहोखर की ओर से एक नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत लोड कर खुटार-करहिया की तरफ बिक्री हेतु ले जाई जा रही है।
सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु पुलिस टीम द्वारा गवाहों को साथ लेकर ग्राम करहिया स्थित पीपल के पेड़ के पास पहुंचकर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। पुलिस टीम एवं गवाहों की मदद से उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा टीम द्वारा मौके से बिना नंबर का नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर, इंजन नंबर DE4001/SFM25223 एवं चेचिस नंबर MBNAV53NCPTM29232, मय रेत से भरी ट्रॉली के जब्त किया गया। जब्त वाहन को पुलिस चौकी खुटार परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। उक्त मामले में अपराध क्रमांक 288/2026, धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। *इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम.एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर के सतत निगरानी में थाना प्रभारी बैढ़न तथा चौकी प्रभारी अमन वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।
Pali19 Oct

पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।

पाली 19अकटुबंर। जोधपुर गौतम सभा के चुनाव संपन्न हुये।जिसमे गौतम सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेश कुमार जी जाजडा,(र्निविरोध निर्वाचित)उपाध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
Siddharthnagar19 Oct

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल

सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!