सूरजपुर : भटगांव में गरबा उत्सव की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों में थिरकीं युवतियां, उमड़ा जनसैलाब
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सूरजपुर : भटगांव में गरबा उत्सव की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों में थिरकीं युवतियां, उमड़ा जनसैलाब
भटगांव, सूरजपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर जिला सूरजपुर के भटगांव में भव्य गरबा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवतियां शामिल हुईं।
कार्यक्रम स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया था। रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और कपड़ों से बना विशाल पंडाल आकर्षण का केंद्र रहा। मैदान में बिछी लाल-पीली कालीन और तेज रोशनी के बीच गरबा नृत्य का माहौल देखते ही बन रहा था।
डीजे की धुन पर "चांद आया है जमीं पे आज गरबा की रात में…" जैसे गानों पर युवतियां पारंपरिक गुजराती परिधान चनिया-चोली में गोल घेरे में थिरकती नजर आईं। पीले, लाल, नीले और सफेद रंग के परिधानों में सजी धजी युवतियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी सैकड़ों लोग पहुंचे थे। दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कई लोग अपने मोबाइल में इस यादगार पल को कैद करते दिखे।
आयोजन समिति के अनुसार गरबा उत्सव का उद्देश्य क्षेत्र में सांस्कृतिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धमतरी/सिहावा। इन दिनों शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। लिहाजा पूरे देश और प्रदेश में इस पर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
नगरी/धमतरी, 18 अक्टूबर। जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनईकेरा के आश्रित ग्राम दिनकरपुर में अवैध शराब…
पूरी खबर पढ़ें →
निपनिया (बिल्हा)। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन सिद्धिविनायक दुर्गा उत्सव समिति एवं मनीष कौशिक युवा मित्र मंडली, निपनिया-बिल्हा…
पूरी खबर पढ़ें →
बिल्हा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 -15 केसला में भागवत कथा का आज आठवां दिवस रहा जिसमें…
पूरी खबर पढ़ें →
नक्शा सुधार के लिए भटक रहा आवेदक, हल्का पटवारी पर स्थल जांच नहीं करने और गलत प्रतिवेदन देने…
पूरी खबर पढ़ें →
नक्शा सुधार के लिए भटक रहा आवेदक, हल्का पटवारी पर स्थल जांच नहीं करने और गलत प्रतिवेदन देने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।