Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

लक्ष्मण शक्ति से सुलोचना विलाप तक, भावनाओं के सागर में डूबा महुली का रामलीला मैदान

20 Oct 2026, 11:24 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लक्ष्मण शक्ति से सुलोचना विलाप तक, भावनाओं के सागर में डूबा महुली का रामलीला मैदान - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

संजीवनी से जागे लक्ष्मण, श्रीराम के बाणों से धराशायी हुआ कुंभकर्ण और लक्ष्मण ने किया मेघनाद का अंत; विजयादशमी पर आज दोपहर तीन बजे रावण वध और पुतला दहन के साथ गूंजेगा धर्म विजय का जयघोष

महुली, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_कहीं रणभूमि में वीरता का उद्घोष, कहीं भाई के प्रति प्रेम की अनुपम मिसाल और कहीं पति के वियोग में करुण विलाप। कुछ ऐसे ही भावपूर्ण दृश्यों के बीच दुद्धी ब्लॉक के महुली स्थित श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में चल रही 80वीं रामलीला के बारहवें दिन लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और सुलोचना विलाप की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और रामायण की चौपाइयों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला समिति के उपाध्यक्ष जितेंद्र जौहरी ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारकर किया। इसके बाद व्यास दिलीप कुमार कन्नौजिया ने रामायण के छंदों और चौपाइयों का सस्वर पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जैसे-जैसे कथा आगे बढ़ी, मंच पर सजीव होते प्रसंग दर्शकों की उत्सुकता और भावनाओं को गहराते गए।
लीला में दिखाया गया कि लंका के रणक्षेत्र में श्रीराम की वानर सेना और रावण की राक्षस सेना के बीच भीषण युद्ध चल रहा है। मेघनाद अपनी मायावी शक्तियों का प्रयोग करते हुए लक्ष्मण पर शक्तिबाण चला देता है, जिससे वे मूर्छित होकर धरती पर गिर पड़ते हैं। अपने प्रिय अनुज की दशा देखकर प्रभु श्रीराम व्याकुल हो उठते हैं। संकट की इस घड़ी में हनुमानजी संजीवनी बूटी लाने के लिए निकल पड़ते हैं। बूटी की पहचान न कर पाने पर वे पूरा पर्वत ही उठा लाते हैं। संजीवनी के प्रभाव से लक्ष्मण पुनः चेतना प्राप्त करते हैं। यह दृश्य भाई के प्रति अटूट प्रेम, सेवा और समर्पण का संदेश देता है।
इसके बाद रावण के आदेश पर कुंभकर्ण युद्धभूमि में उतरता है। अपने विशाल शरीर और प्रचंड शक्ति से वह वानर सेना में खलबली मचा देता है, लेकिन अंततः प्रभु श्रीराम के बाणों से उसका वध हो जाता है। उधर, लक्ष्मण और मेघनाद के बीच निर्णायक युद्ध होता है, जिसमें लक्ष्मण मेघनाद का अंत कर देते हैं। मेघनाद की मृत्यु का समाचार मिलते ही उसकी पत्नी सुलोचना का विलाप मंच पर करुणा का ऐसा दृश्य उपस्थित करता है कि दर्शक भावुक हो उठते हैं। इन प्रसंगों ने अहंकार, अन्याय और अधर्म के विनाश का संदेश दिया।
इस अवसर पर रामलीला डायरेक्टर विश्वनाथ शर्मा, महंत दयाराम कन्नौजिया, समिति अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया, कोषाध्यक्ष अमित कुमार कन्नौजिया, मनोज कुमार कन्नौजिया ,राजनाथ गोस्वामी सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आज होगा रावण वध, अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश
विजयादशमी के पावन अवसर पर आज मंगलवार को अपराह्न तीन बजे से रावण वध लीला का मंचन किया जाएगा। इसके पश्चात रावण के पुतले का दहन होगा। बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक यह आयोजन रामलीला का प्रमुख आकर्षण रहेगा। रावण दहन के साथ मैदान में विजयादशमी का उल्लास छाएगा और प्रभु श्रीराम के जयकारों से महुली का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मां शारदा के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं ने किए सुगम दर्शन,मैहर कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में हुआ नवरात्रि मेला सकुशल संपन्न*
Maihar20 Oct

मां शारदा के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं ने किए सुगम दर्शन,मैहर कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में हुआ नवरात्रि मेला सकुशल संपन्न*

*मैहर त्रिकूट पर्वत पर विराजमान विश्वप्रसिद्ध मां शारदा देवी के शारदीय नवरात्रि मेले का समापन श्रद्धा आस्था और…

पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस के पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शिशु शिक्षा मंदिर में किया कन्या पूजन, बांटी पाठ्य-सामग्री
Hathras20 Oct

हाथरस के पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शिशु शिक्षा मंदिर में किया कन्या पूजन, बांटी पाठ्य-सामग्री

हाथरस सिकंद्राराऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हाथरस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगर के…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
Azamgarh20 Oct

आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध आजमगढ़। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
सनातन संवाद के माध्यम से एकता का संदेश देने आ रहे हैं पूज्य बागेश्वर धाम सरकार-रवीण उरमलिया जी LIC वाले
Maihar20 Oct

सनातन संवाद के माध्यम से एकता का संदेश देने आ रहे हैं पूज्य बागेश्वर धाम सरकार-रवीण उरमलिया जी LIC वाले

सनातन धर्म के माध्यम से लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से बागेश्वर धाम सरकार 23 अक्टूबर को…

पूरी खबर पढ़ें →
देवास माता की टेकरी: 24 घंटों में 3 लाख भक्तों ने किए दर्शन, आज भी लगी है लंबी कतारें
Indore20 Oct

देवास माता की टेकरी: 24 घंटों में 3 लाख भक्तों ने किए दर्शन, आज भी लगी है लंबी कतारें

जिला रिपोर्टर तेजकुमार जारवाल ​देवास: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ तुलजा भवानी और माँ चामुंडा की टेकरी पर इन…

पूरी खबर पढ़ें →
खाकी के साये में ‘मिशन शक्ति’ तार-तार: बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को थाने ले जाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा
Basti20 Oct

खाकी के साये में ‘मिशन शक्ति’ तार-तार: बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को थाने ले जाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा

खाकी के साये में सवालों से घिरती कार्यशैली: मिशन शक्ति के दावों को ठेंगा दिखाता नगर थाना ​उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!