पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया गया नमन, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अर्पित किया पुष्पचक्र
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया गया नमन, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अर्पित किया पुष्पचक्र
महराजगंज उत्तर प्रदेश।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन महराजगंज में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी एवं अन्य अधिकारियों ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में मौन रखकर उनके अदम्य साहस, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि देश और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका त्याग पुलिस बल को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा देता है।
पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों के बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया। महराजगंज पुलिस ने सभी अमर शहीदों को नमन करते हुए जनसेवा, सुरक्षा और कर्तव्यपालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्रतापगढ़ - फेनहा के प्राचीन हनुमान मंदिर में जरूरतमंदों को बांटी टी-शर्ट और कैलेंडर - मंदिर ट्रस्ट की…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में धूमधाम से मना विजयदशमी, राम-रावण युद्ध का हुआ रोमांचक मंचन फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र में…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर बेगूं में छापरा स्कूल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआजमगढ़ दशहरा की खुशी उसे समय मातम में बदल गई जिस समय करंट की चपेट में आने से…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। कुंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर: जिला संवाददाता तेजकुमार जारवाल Vande Bharat Live TV News अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।