फूलपुर में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्धा की मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फूलपुर में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्धा की मौत
फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नागा बाबा पोखरा के पास मंगलवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
मृतका की पहचान अहरौला थाना क्षेत्र के विडहन गांव निवासी रंजना (70) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार को किसी काम से फूलपुर बाजार आई थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे रोडवेज के पास स्थित मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय तेज रफ्तार ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
फूलपुर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार, वृद्धा किसी काम से घर से निकली थीं। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
रिपोर्ट सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा। जिले में कम बारिश का असर अब सिंचाई जलाशयों के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। पिछले…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन!** 🔥🚨 # 💥 15…
पूरी खबर पढ़ें →
राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक जी की संस्तूति पर जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा ने श्रवणनाथ नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*’पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026’* * *उप सरपंच के निर्वाचन के लिए समय-सारणी जारी* पाली, 21 अक्टूबर। राज्य…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला में बरम बाबा स्थल पर अतिक्रमण और शराबियों के जमावड़े का आरोप, बजरंग दल ने उठाई ग्रिल…
पूरी खबर पढ़ें →
आज नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित महर्षि नगर में रावण दहन कार्यक्रम के बाद रामलीला समाप्त हो गया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।