Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।

21 Oct 2026, 07:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार। - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी ( सुरेश सिहाग)। चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला बांस सिताबराय रेवाड़ी निवासी संदीप उर्फ चुसु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.87 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बरामद किया है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 20 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी की मोहल्ला बांस सिताबराय रेवाड़ी निवासी संदीप उर्फ चुसु अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का काम करता है। जो वह अभी सुभाष पार्क रेवाड़ी में नशीला पदार्थ स्मैक बेचने के लिये आया हुआ है। जिस सूचना पर पुलिस ने तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संदीप उर्फ चुसु निवासी मोहल्ला बांस सिताबराय रेवाड़ी बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 4.87 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी संदीप उर्फ चुसु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा BJP में संगठन से सरकार तक मंथन करेंगी स्मृति ईरानी, 2 दिवसीय दौरे में CM, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से होगी बैठक
Kurukshetra21 Oct

हरियाणा BJP में संगठन से सरकार तक मंथन करेंगी स्मृति ईरानी, 2 दिवसीय दौरे में CM, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से होगी बैठक

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक मजबूती और सरकार तथा संगठन के बीच बेहतर…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजली लाइसेंस विवाद पर सरकार सख्त, CM सैनी बोले- बिजली कर्मचारियों के साथ खड़ी है सरकार, HERC के फैसले को APTEL में देंगे चुनौती
Kurukshetra21 Oct

बिजली लाइसेंस विवाद पर सरकार सख्त, CM सैनी बोले- बिजली कर्मचारियों के साथ खड़ी है सरकार, HERC के फैसले को APTEL में देंगे चुनौती

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस दिए…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में सनसनीखेज Murder, बचपन के दोस्त ने चाकू मारकर राहुल को उतारा मौत के घाट, शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद
करनाल के घरौंडा ब्लॉक मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ज्ञानेश कुमार के विरोध मे सड़को पर किया प्रदर्शन।
Karnal21 Oct

करनाल के घरौंडा ब्लॉक मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ज्ञानेश कुमार के विरोध मे सड़को पर किया प्रदर्शन।

करनाल के घरौंडा ब्लॉक मे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ ने आज CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोट…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!