Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा में सनसनीखेज Murder, बचपन के दोस्त ने चाकू मारकर राहुल को उतारा मौत के घाट, शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद

21 Oct 2026, 09:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा में सनसनीखेज Murder, बचपन के दोस्त ने चाकू मारकर राहुल को उतारा मौत के घाट, शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
पानीपत के सिवाह गांव में शराब पार्टी के दौरान दो बचपन के दोस्तों के बीच हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि आर्यन ने अपने ही लंगोटिया यार राहुल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी आर्यन मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मृतक राहुल की उम्र 27 वर्ष थी।

राहुल और आर्यन बचपन से दोस्त थे। बताया जा रहा है कि दोनों आर्यन के पिता के कार्यालय में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे।

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि आर्यन ने राहुल के पेट और सीने पर चाकू से हमला कर दिया।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
चाकू लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पानीपत के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक रेफर कर दिया गया।

हालांकि, परिजन उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेदांता अस्पताल के लिए रेफर किया, लेकिन राहुल की जान नहीं बच सकी।

बता दें कि दोनों 2023 में डंकी रूट से अमेरिका गए थे और करीब 1 साल बाद दोनों को इकट्ठा ही अमेरिका से इंडिया में डीपोर्ट कर दिया गया था।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*”मैं 100 साल जियूँ या ना जियूँ, लेकिन 100 बार रक्तदान जरूर करूंगा” – डॉ. लाला आजाद* *जन्मदिन को बनाया जीवन बचाने का दिन, 21 साल की उम्र में सातवीं बार किया रक्तदान*
SIR और गेहूं की MSP में नामात्र बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी जेजेपी, गेहूं की एमएसपी बढ़ाने की उठाई मांग
Kurukshetra21 Oct

SIR और गेहूं की MSP में नामात्र बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी जेजेपी, गेहूं की एमएसपी बढ़ाने की उठाई मांग

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जननायक जनता पार्टी ने SIR और गेहूं की एमएसपी में मात्र 25…

पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: मां को मामा के घर छोड़कर बाइक से लौट रहा था; धमाके के बाद सड़क पर गिरा
Muzaffarnagar21 Oct

मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: मां को मामा के घर छोड़कर बाइक से लौट रहा था; धमाके के बाद सड़क पर गिरा

मुजफ्फरनगर में जेब में रखा मोबाइल फटने से युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम बाइक से घर…

पूरी खबर पढ़ें →
अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर RTI ब्रिगेड जिलाध्यक्ष*
Bulandshahr21 Oct

अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर RTI ब्रिगेड जिलाध्यक्ष*

- *अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर जिलाध्यक्ष (RTI ब्रिगेड)* *बुलंदशहर /…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल खेल परिसर सरदारपुर का किया निरीक्षण
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 2 और आरोपी गिरफ्तार, मामले का सोनीपत कनेक्शन गहराया, शूटरों के नेटवर्क की खुल रही कड़ियां
error: Content is protected !!