शासकीय लाइवलीहुड कॉलेज पर्री में 23 अक्टूबर को आयोजित होगा रोजगार मेला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सूरजपुर। / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सूरजपुर द्वारा जिले के शिक्षित युवाओं एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया है। मेला शासकीय लाइवलीहुड कॉलेज (पर्री), सूरजपुर में सुबह 11ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक आयोजित होगा।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की चार नियोजक संस्थाओं द्वारा कुल 775 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 100 पद, शिक्षक के 50 पद, केयरटेकर के 25 पद तथा ड्रावर के 600 पद शामिल हैं। पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेले में शामिल होने से पहले रोजगार विभाग के पोर्टल https:\erojgar.cg.gov.inLandingSiteRojgarMelaList.aspx पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही मेले में भाग ले सकेंगे। पंजीयन में समस्या होने पर अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सूरजपुर में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा। त्योहारों में जनसुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। कार्बाइड गन के खतरनाक इस्तेमाल पर प्रभावी नियंत्रण, पराली…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) दिनांक 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक बिजली कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल और…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी भोला सिंह…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमालपुरा।नागरालिका के क्षैत्र देवल गांव में गंदगी से भरी हुई है।त्योहारों के सीजन आने के बाद मै भी…
पूरी खबर पढ़ें →
22.10.2026 सुबह का करीब 10:48 मिनट हुआ है- वीडियो देखे , मुश्किल से बना पाया हु, यह आदमी…
पूरी खबर पढ़ें →
कलियाबोर शिलघाट में देवी विसर्जन के दौरान जुबिन गर्ग को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कलियाबोर (नगांव), असम:नगांव जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।