Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

हरीश द्विवेदी की मां के ब्रह्मभोज में पहुंचे बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य

22 Oct 2026, 11:38 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरीश द्विवेदी की मां के ब्रह्मभोज में पहुंचे बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य - BASTI, उत्तर प्रदेश

बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता के निधन के बाद बुधवार को उनके पैतृक गांव तेलियाजोत में ब्रह्मभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं ने हरीश द्विवेदी की माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और हरीश द्विवेदी को ढांढ़स बंधाया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, महेंद्रनाथ पांडेय और राधामोहन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद जगदंबिका पाल, राज्यमंत्री केपी मलिक और संजीव गोंड सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा संत करपात्री महाराज, स्वामी आनंद स्वरूप, बिहार के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, महाराष्ट्र के पूर्व राज्य गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य अपर्णा यादव और कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय समेत भाजपा के विधायक, विधान परिषद सदस्य और संगठन के पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट का मामला सामने आया
Mahrajganj22 Oct

जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट का मामला सामने आया

महिलाओं के बीच डांस करने से मना करने पर विवाद का आरोप, दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj22 Oct

डीएम के आदेश पर महिला कांस्टेबल की हत्या आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क

डीएम के आदेश पर महिला कांस्टेबल की हत्या आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क गैंगस्टर एक्ट के…

पूरी खबर पढ़ें →
शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम! ₹50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को हजरतगंज कोतवाली लाया गया
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Oct

शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम! ₹50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को हजरतगंज कोतवाली लाया गया

🚨🔥 **बड़ी खबर | शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम! ₹50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल और यूनिफॉर्म भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान
Mahrajganj22 Oct

सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल और यूनिफॉर्म भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान

लखनऊ/उत्तर प्रदेश लखनऊ: सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल और यूनिफॉर्म भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान। पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gautam Buddha Nagar22 Oct

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी का हाल बेहाल पिछले कई वर्षों से कॉलोनी का टूटा सड़क

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में पिछले कई वर्षों से सड़क टूटा हुआ है बार बार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!