Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कार्बाइड गन और पराली जलाने पर सरकार सख्त, लापरवाही बरती तो होगी त्वरित कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग म

22 Oct 2026, 01:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कार्बाइड गन और पराली जलाने पर सरकार सख्त, लापरवाही बरती तो होगी त्वरित कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग म - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। त्योहारों में जनसुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। कार्बाइड गन के खतरनाक इस्तेमाल पर प्रभावी नियंत्रण, पराली जलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई और बदलते मौसम में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए जनसुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए।

बैठक में आगर-मालवा से कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर मिलिंद ढोके सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

खतरनाक कार्बाइड गन पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने पटाखों में इस्तेमाल होने वाली कार्बाइड गन से होने वाले संभावित विस्फोटों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन गनों में इस्तेमाल होने वाली एसिटिलीन गैस गंभीर हादसों का कारण बन सकती है। ऐसे में आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए इनके उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

पराली जलाने की घटनाओं को भी गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सूचना मिलते ही कार्रवाई करने और प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मौसमी बीमारियों से बचाव, त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत रखने, बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार करने और जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। त्योहारों और मेलों में भीड़ प्रबंधन, कानून व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा बारिश के बाद अधूरे निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराने पर भी मुख्यमंत्री ने जोर दिया।

दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य 50 लाख लीटर प्रतिदिन

बैठक में गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के जरिए पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। योजना के तहत प्रदेश में दुग्ध उत्पादन की वृद्धि दर को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने तथा दुग्ध संकलन को वर्तमान 10 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर 50 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया है।

भारतीय उन्नत नस्ल की गायों के पालन को प्रोत्साहित करने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से श्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक गायों का पालन करने वाले पशुपालकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

पुरस्कार राशि इस प्रकार रहेगी—

प्रथम पुरस्कार: 1 लाख रुपये

द्वितीय पुरस्कार: 50 हजार रुपये

तृतीय पुरस्कार: 25 हजार रुपये

योजना का उद्देश्य पशुपालकों को उन्नत नस्ल की गायों के पालन और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रोत्साहित करना है।

सरदार पटेल जयंती और स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में आगामी 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस तथा गोवर्धन पूजा के कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आयोजनों की व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने और कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर जिला पुलिस प्रशासन सतर्क; कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसपी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस
पंचकूला पहुंची भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, मैराथन बैठकों का दौर शुरू; 42 हारी हुई विधानसभा सीटों का लेंगी फीडबैक
Kurukshetra22 Oct

पंचकूला पहुंची भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, मैराथन बैठकों का दौर शुरू; 42 हारी हुई विधानसभा सीटों का लेंगी फीडबैक

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी भोला सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
कलियाबोर शिलघाट में देवी विसर्जन के दौरान जुबिन गर्ग को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Nagaon22 Oct

कलियाबोर शिलघाट में देवी विसर्जन के दौरान जुबिन गर्ग को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कलियाबोर शिलघाट में देवी विसर्जन के दौरान जुबिन गर्ग को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कलियाबोर (नगांव), असम:नगांव जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर 4 बार पलटी स्कॉर्पियो…100 मीटर तक घिसटी; भयानक हादसे में पानीपत के फैक्ट्री मालिक समेत 2 की मौत
Kurukshetra22 Oct

हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर 4 बार पलटी स्कॉर्पियो…100 मीटर तक घिसटी; भयानक हादसे में पानीपत के फैक्ट्री मालिक समेत 2 की मौत

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरिद्वार घूमने जा रहे पानीपत के फैक्ट्री मालिक और उसके साथ काम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!