धनबाद: SSLNT अस्पताल में बनेगा 50 बेड का मातृ-शिशु केंद्र, नगरकियारी में खुलेगा नया PHC
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धनबाद: जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें मातृ-शिशु स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक में SSLNT अस्पताल को अपग्रेड कर 50 बेड का आधुनिक मातृ एवं शिशु देखभाल केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए संबंधित विभागों की संयुक्त टीम अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का आकलन करेगी।
गोविंदपुर प्रखंड के नगरकियारी में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोलने की भी योजना है। वहीं, सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत करने और मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए नया आई ओटी तैयार करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त चश्मे और आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। नर्सिंग शिक्षा में सुधार, सहियाओं के कामकाज की नियमित समीक्षा और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार प्रसाद समेत जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

खानपुर। मेरा युवा भारत (माय भारत), झालावाड़ के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय खानपुर में ब्लॉक स्तरीय…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsओटी और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध, फिर भी एक साल से नहीं हुआ सिजेरियन ऑपरेशन! 216 गर्भवती महिलाओं को…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! जेवरात का बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में मंडी पुलिस के साथ कथित बदसलूकी! मोबाइल छीनने और दरोगा से अभद्रता…
पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी के चुनाव विकासखंड बांकेगंज मुख्यालय…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती गांव को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत शेखपुरा में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।