पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देशानुसार रेवाड़ी पुलिस द्वारा 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पुलिस स्मृति दिवस एवं झंडा दिवस मनाया जा रहा है। जिसके तहत जिला पुलिस द्वारा वीरवार को गांव गुडियानी व कंवाली में कार्यक्रम का आयोजन करके शहीद सिपाही माहीचंद व शहीद एएसआई चंद्रहास को श्रद्धांजलि दी गई। सिपाही माहीचंद 01 नवंबर वर्ष 1970 को 2nd बटालियन में तैनात थे और कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए पश्चिम बंगाल गए हुए थे जो नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। वहीं गांव कंवाली के शहीद एएसआई चन्द्रहास 17 मार्च वर्ष 1997 को गुरुग्राम में तैनात थे और गुरुग्राम में कुख्यात अपराधियों की धरपकड़ करने के दौरान व अपराधियों द्वारा सीधे गाड़ी चढा देने पर वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
जिला पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद व प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक विधासागर ने शहीद सिपाही माहीचंद के परिवार से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। वही प्रबंधक थाना खोल निरीक्षक गजराज व डहिना चौकी इंचार्ज एसआई विक्रम ने गांव कंवाली में शहीद एएसआई चंद्रहास को श्रद्धांजलि दी।
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही हमारी आजादी कायम है और इनके ऋण को कभी नहीं चुकाया जा सकता है। समाज के सभी लोगो और युवाओं को वीर शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए। रेवाड़ी पुलिस प्रशासन हर समय उनके साथ है।