रहटगांव में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर’ संपन्न: हितग्राहियों को मिले ऋण व हितलाभ, कलेक्टर ने फर्श पर बैठकर बच्चों से सुनीं कविताएं

हरदा। जिले के रहटगांव स्थित शासकीय एल.एन.
पालीवाल हाई स्कूल परिसर में शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के अंतर्गत भव्य क्लस्टर स्तरीय संवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जहां विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाखों रुपये के हितलाभ और ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए, वहीं आमजन से प्राप्त 213 समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, कलेक्टर कुमार सत्यम, पुलिस अधीक्षक शशांक, जिला पंचायत सीईओ नरोत्तम भार्गव, एएसपी अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीएम टिमरनी असवनराम चिरामन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने कहा कि सरकार का मुख्य संकल्प अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
वहीं उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत ने ग्रामीणों से विभागीय स्टॉलों का लाभ लेने और अधिकारियों से आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने की बात कही। प्रमुख हितलाभ व ऋण वितरण
* ग्रामीण आजीविका मिशन: महालक्ष्मी स्वसहायता समूह को 6 लाख, शिवशंकर एवं भोलेनाथ स्वसहायता समूह को 3-3 लाख रुपये के ऋण पत्र।
* स्वरोजगार व उद्यम: मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में ऑनलाइन शॉप व किराना दुकान हेतु क्रमशः 1.50 लाख व 1.99 लाख रुपये; डॉ. भीमराव अम्बेडकर योजना में टेलरिंग हेतु 1 लाख रुपये; टंट्यामामा आर्थिक कल्याण योजना में 0.90 लाख व 0.75 लाख रुपये के प्रमाण-पत्र।
* कृषि एवं औद्यानिकी: बागवानी यंत्रीकरण में ट्रैक्टर हेतु 2.45 लाख, सिंचाई स्प्रिंकलर हेतु 0.51 लाख तथा पीएमएफएमई योजना अंतर्गत पशु आहार हेतु 10 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र। * सामाजिक सुरक्षा: संबल योजना के तहत तीन परिवारों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि के चेक तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
सादगी की मिसाल: फर्श पर बैठकर बच्चों से मिले कलेक्टर, लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती
शिविर के दौरान कलेक्टर कुमार सत्यम ने रहटगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी, तहसील कार्यालय तथा ग्राम धनपाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया:
* आंगनवाड़ी में बच्चों से संवाद: कलेक्टर ने केंद्र के फर्श पर बैठकर बच्चों से कविताएं सुनीं, उनका हौसला बढ़ाया और फल-बिस्किट बांटे। पोषण ट्रैकर और टीकाकरण की समीक्षा भी की।
* तहसीलदार को नोटिस: तहसील कार्यालय के निरीक्षण में रिकॉर्ड रूम अव्यवस्थित मिलने पर प्रभारी तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सीएम हेल्पलाइन व राजस्व मामलों के लचर निराकरण पर कार्रवाई के निर्देश दिए। * स्वास्थ्य केंद्र का मुआयना: अस्पताल में सार्थक एप पर हाजिरी जांची और मौके पर ही एक महिला मरीज की 'आभा आईडी' तैयार करवाई।
जनहित से जुड़ी अन्य प्रमुख सूचनाएं
* आबादी स्वामित्व पट्टाधारकों की रजिस्ट्री अब घर बैठे: पूर्व में मिले आबादी पट्टों की रजिस्ट्री अब 'एमपी ई-सेवा' पोर्टल/ऐप के जरिए ऑनलाइन होगी। इससे बैंक ऋण, नामांतरण और संपत्ति हस्तांतरण आसान होगा।
पट्टा प्रति, आधार कार्ड और लिंक्ड मोबाइल नंबर से स्वयं या कियोस्क के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
हरदा जिला संवाददाता जयदीप राठौर की खास खबर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






