Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dehradun

अंकिता भंडारी केस: नार्को टेस्ट के लिए निकलीं उर्मिला सनावर, थोड़ी देर में CBI कोर्ट में होंगी पेश

23 Oct 2026, 10:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अंकिता भंडारी केस: नार्को टेस्ट के लिए निकलीं उर्मिला सनावर, थोड़ी देर में CBI कोर्ट में होंगी पेश - DEHRADUN, उत्तराखंड

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande bharat, October 23, 2026
उत्तराखंड का अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस केस से जुड़े कथित VIP के नाम को लेकर आज एक्ट्रेस उर्मिला सनावर CBI कोर्ट में पेश होंगी। जहां उनके नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर सुनवाई होगी। इसके लिए वो सहारनपुर से देहरादून के लिए निकल चुकी हैं। नक्शेदेखें

अंकिता भंडारी केस: नार्को टेस्ट के लिए निकलीं उर्मिला सनावर

दरअसल उर्मिला सनावर को सहारनपुर SSP ने सुरक्षा के लिए एक गनर भी दिया है। इसके साथ ही पूर्व विधायक सुरेश राठौर भी कोर्ट पहुंच रहे हैं। वायरल ऑडियो की जांच को लेकर सीबीआई ने दोनों टेसर्ट नार्को और पॉलीग्राफ कराने के लिए कोर्ट में आवेदन किया है।

ये भी पढ़ें:- अंकिता भंडारी हत्याकांड: नार्को टेस्ट के लिए सुरेश राठौड़ तैयार!, पत्र लेकर कोर्ट पहुंचे

कथित VIP को लेकर ऑडियो हुआ था वायरल

दरअसल बहूचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की भूमिका को लेकर एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वीआईपी के नाम के जिक्र की बात सामने आई है। इसी ऑडियो की सत्यता और मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल को लेकर सीबीआई जांच कर रही है।

18 अक्टूबर को करीब 4 घंटे हुई थी पूछताछ

18 अक्टूबर को CBI टीम ने करीब चार घंटे तक सहारनपुर में उर्मिला सनावर के घर पूछताछ की थी। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया गया था। उर्मिला ने इस बात की जानकारी दी थी कि ये नोटिस वायरल ऑडियो से जुड़े मामले में नार्को टेस्ट से जुड़ा है।

दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त करने को लेकर बवाल

मालूम हो कि हाला ही में पूर्व भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। जिसके बाद से ही अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP का मुद्दा गर्मा गया। इसपर राजनीतिक विरोध तेज हुआ।

बता दें कि नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए व्यक्ति की स्वतंत्र और स्वैच्छित सहमति जरूरी होती है। कोर्ट ये सुनिश्चित करेगा कि उर्मिला किसी दबाव या धमकी के बिना परीक्षणों के लिए तैयार है या नहीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना शृंखला’ (23-24 अक्टूबर, 2026) के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
Mahrajganj23 Oct

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना शृंखला’ (23-24 अक्टूबर, 2026) के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के प्रथम चरण के चुनाव के अंदर उदयपुर की नाई पंचायत समिति में 81.05% मतदान, राजस्थान के पहले चरण में सबसे आगे रहा उदयपुर का क्षेत्र
मानवता हुई शर्मसार:ज्वालापुर में भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची
Haridwar23 Oct

मानवता हुई शर्मसार:ज्वालापुर में भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat October 22, 2026 हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित भगत सिंह चौक…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: शिक्षक एमएलसी चुनाव में रुपये बांटने जा रहे चार लोग पकड़े गए, 2.41 लाख नकदी और प्रचार सामग्री बरामद,
Mahrajganj23 Oct

आजमगढ़: शिक्षक एमएलसी चुनाव में रुपये बांटने जा रहे चार लोग पकड़े गए, 2.41 लाख नकदी और प्रचार सामग्री बरामद,

आजमगढ़: शिक्षक एमएलसी चुनाव में रुपये बांटने जा रहे चार लोग पकड़े गए, 2.41 लाख नकदी और प्रचार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!