जन्मदिवस पर पंडित रामनिवास उर्मलिया की अनूठी पहल, मैहर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिली निःशुल्क एंबुलेंस सेवा की सौगात
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*स्व. श्रीमती सिया रामावतार उर्मलिया की स्मृति में समर्पित एंबुलेंस का संतों ने पूजन-अर्चन कर किया शुभारंभ*
मैहर। सिद्ध बाबा मैहर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित रामनिवास उर्मलिया के जन्मदिवस के अवसर पर मैहर क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा समर्पित की गई। यह एंबुलेंस स्वर्गीय श्रीमती सिया रामावतार उर्मलिया की स्मृति में प्रदान की गई है।
एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। फलाहारी आश्रम देवीजी के रामलोचन शरण जी महाराज तथा श्रीरामजानकी बड़ा अखाड़ा मंदिर के पुजारी दीनदयाल शरण जी महाराज ने एंबुलेंस का पूजन-अर्चन कर सेवा का शुभारंभ किया।
इस पहल का उद्देश्य मैहर नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता मिल सके। जन्मदिवस के अवसर पर शुरू की गई यह सेवा समाज के प्रति संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना का संदेश देती है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित रामनिवास उर्मलिया, श्रीनिवास उर्मलिया, श्रीधर उर्मलिया, विष्णुधर उर्मलिया, अधिवक्ता बालेंद्र सिंह सहित स्थानीय नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने निःशुल्क एंबुलेंस सेवा की पहल को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
जनसेवा को समर्पित इस पहल के माध्यम से जन्मदिवस को जरूरतमंदों की सहायता और मानव सेवा के संकल्प के रूप में मनाया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

खानपुर। मेरा युवा भारत (माय भारत), झालावाड़ के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय खानपुर में ब्लॉक स्तरीय…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsओटी और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध, फिर भी एक साल से नहीं हुआ सिजेरियन ऑपरेशन! 216 गर्भवती महिलाओं को…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! जेवरात का बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में मंडी पुलिस के साथ कथित बदसलूकी! मोबाइल छीनने और दरोगा से अभद्रता…
पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी के चुनाव विकासखंड बांकेगंज मुख्यालय…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती गांव को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत शेखपुरा में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।