Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

शिक्षक एमएलसी में 100 में से 78 प्रतिशत मतदान, स्नातक एमएलसी के लिए 897 में से 402 मतदाताओं ने डाले वोट; 27 अक्टूबर को आएगा परिणाम

24 Oct 2026, 03:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शिक्षक एमएलसी में 100 में से 78 प्रतिशत मतदान, स्नातक एमएलसी के लिए 897 में से 402 मतदाताओं ने डाले वोट; 27 अक्टूबर को आएगा परिणाम - KHERI, उत्तर प्रदेश

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी के चुनाव विकासखंड बांकेगंज मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। मतदान के लिए विकासखंड मुख्यालय को पोलिंग स्टेशन बनाया गया था, जहां निर्धारित समय तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

शिक्षक एमएलसी चुनाव में 78 प्रतिशत मतदान

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बांकेगंज मतदान केंद्र पर कुल 100 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 78 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने वालों में 24 महिला एवं 54 पुरुष शिक्षक शामिल रहे। इस प्रकार शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल 78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

स्नातक एमएलसी चुनाव में 44.81 प्रतिशत मतदान

वहीं, स्नातक एमएलसी चुनाव में कुल 897 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 402 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 104 महिलाएं और 298 पुरुष शामिल रहे। इस प्रकार स्नातक एमएलसी चुनाव में 44.81 प्रतिशत मतदान हुआ।

चार बजे के बाद सील किए गए मतपेटी बॉक्स

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम चार बजे के पश्चात मतपेटी बॉक्स को सील कर निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। मतदान संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

27 अक्टूबर को होगा परिणाम का इंतजार खत्म

अब 27 अक्टूबर को आने वाले चुनाव परिणाम से स्पष्ट होगा कि शिक्षक एमएलसी और स्नातक एमएलसी के रूप में किस प्रत्याशी को जीत मिलती है और मतदाता किसे अपनी सेवा का अवसर देते हैं। चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है।

रिपोर्टर: रामनिवास गुप्ता
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र
बांकेगंज, लखीमपुर खीरी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री बिहार के गया एयरपोर्ट आगमन पर पुलिस महानिदेशक, बिहार, पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र गया, जिला पदाधिकारी, गया वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वाराुष
नशामुक्त भारत और विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर
Jhalawar24 Oct

नशामुक्त भारत और विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर

खानपुर। मेरा युवा भारत (माय भारत), झालावाड़ के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय खानपुर में ब्लॉक स्तरीय…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa24 Oct

श्री बंशीधर नगर। अनुमंडल अस्पताल श्री बंशीधर नगर ओटी और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध, फिर भी एक साल से नहीं हुआ सिजेरियन ऑपरेशन!

ओटी और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध, फिर भी एक साल से नहीं हुआ सिजेरियन ऑपरेशन! 216 गर्भवती महिलाओं को…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! जेवरात का बड़ा जखीरा बरामद,
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Oct

सहारनपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! जेवरात का बड़ा जखीरा बरामद,

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! जेवरात का बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर में मंडी पुलिस के साथ कथित बदसलूकी! मोबाइल छीनने और दरोगा से अभद्रता का आरोप, महिलाओं समेत कई लोग हिरासत में लिए जाने की सूचना
गांव को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए पंचायत की स्वच्छता समिति ने बनाया प्लास्टिक बैंक…
Basti24 Oct

गांव को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए पंचायत की स्वच्छता समिति ने बनाया प्लास्टिक बैंक…

बस्ती गांव को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत शेखपुरा में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!