नशामुक्त भारत और विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खानपुर। मेरा युवा भारत (माय भारत), झालावाड़ के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय खानपुर में ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, सामाजिक जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने के साथ नशामुक्त भारत का संदेश देना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उषा जैन रहीं। इस दौरान राजाराम कुमावत, तालिक मोहम्मद, रोहित एवं धनराज भी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश और समाज के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच अपनाने, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में संवाद एवं विचार-विमर्श के माध्यम से युवाओं को सामाजिक जागरूकता का महत्व बताया गया।
साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया।कार्यक्रम का आयोजन माय भारत के युवा स्वयंसेवक सुनील कुमार सुमन द्वारा किया गया। इसमें युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक रहते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsओटी और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध, फिर भी एक साल से नहीं हुआ सिजेरियन ऑपरेशन! 216 गर्भवती महिलाओं को…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! जेवरात का बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में मंडी पुलिस के साथ कथित बदसलूकी! मोबाइल छीनने और दरोगा से अभद्रता…
पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी के चुनाव विकासखंड बांकेगंज मुख्यालय…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती गांव को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत शेखपुरा में…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजन गढ़ में ग्राम पंचायत धर्मधारी के सरपंच उम्मीदवार दोला राम सोलंकी के घर पर चार गांवों की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।