Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahendragarh

बूथ का कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत, बूथ जीता तो चुनाव जीता : डॉ. यतेंद्र राव

25 Oct 2026, 07:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बूथ का कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत, बूथ जीता तो चुनाव जीता : डॉ. यतेंद्र राव - MAHENDRAGARH, हरियाणा

बूथ का कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत, बूथ जीता तो चुनाव जीता : डॉ. यतेंद्र राव

‘मन की बात’ सुनकर कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रसेवा और संगठन विस्तार का संकल्प

बूथ समिति संगठन की रीढ़, कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मजबूत होता है भाजपा का जनाधार

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने अटेली विधानसभा क्षेत्र के भोजावास मंडल के बूथ नंबर 90 पर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष सनोज, बीएलए-2, बूथ प्रमुख एवं बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत, संगठन की रीढ़ और जनसेवा का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। कार्यकर्ता ही जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं, जरूरतों को समझते हैं और संगठन तथा समाज के बीच मजबूत सेतु का काम करते हैं। भाजपा की ताकत उसके कार्यालयों में नहीं, बल्कि गाँव-गाँव, गली-गली और प्रत्येक बूथ पर खड़े समर्पित कार्यकर्ताओं में बसती है।‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ भाजपा का संगठनात्मक मंत्र है। बूथ की मजबूती केवल चुनाव तक सीमित नहीं, बल्कि निरंतर जनसंपर्क, जनविश्वास, सेवा और संवाद से बनती है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह जनता के सुख-दुख में सहभागी बने और राष्ट्रहित के संकल्प को सर्वोपरि रखे।

डॉ. राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्रसेवा, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकास एवं जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी जी और सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह जी के मार्गदर्शन में प्रत्येक बूथ पर 10 युवा और 10 महिला कार्यकर्ताओं को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ भाजपा की छावनी है और यहाँ का प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता संगठन की शक्ति एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प का प्रतीक है।

इस अवसर पर बूथ समिति से मदन शर्मा, हनुमान तंवर, जयप्रकाश, नरेंद्र यादव, नवीन, कबूल, वैभव, दीपक, संदीप एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

फरक्का जलसंधि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू के गार्डन बाजार स्थित कार्यालय में बैठक की गई आयोजित।
Munger25 Oct

फरक्का जलसंधि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू के गार्डन बाजार स्थित कार्यालय में बैठक की गई आयोजित।

मुंगेर में JDU की अहम बैठक! 2 नवंबर के फरक्का जलसंधि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गार्डन बाजार…

पूरी खबर पढ़ें →
रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड को महापौर की बड़ी सौगात 50,15 लाख से सुदरढू होगी आधार भूत संरचना राह‌गीर और विधार्थीयो को मिलेगी राहत वार्ड में आकर लेगा नया सामुदायिक भवन
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich25 Oct

बक्शी गांव में दोहरी नागरिकताजाँच आखिर कब होगी कार्रवाई

*बक्सी गांव में दोहरी नागरिकता जांच: आखिर कब होगी कार्रवाई, कब खुलेगा दस्तावेजों का राज?* नवाबगज-बहराइच। जनपद बहराइच…

पूरी खबर पढ़ें →
कंपनी कर्मचारी का फोन हैक करके लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
Rewari25 Oct

कंपनी कर्मचारी का फोन हैक करके लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।

साइबर थाना पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी का मोबाइल फोन हैक करके उसके बैंक खातो से लगभग 01…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!